पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी हथियारों सहित काबू किया
जालंधर
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी हथियारों सहित काबू किया है। विवरण का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुरजीत ठाकुर पुत्र वीर सिंह थाना नं. 15 भूपिंदर नगर, मकसूदां, जालंधर जो कि सब्जी मंडी मकसूदां में काम करता है ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया था कि 31 अगस्त को दोपहर 2 बजे के करीब दुकान की नकदी लेकर जा रहा था। उसकी स्कूटर पर एक बैग में 40,000 रुपये और एक खाता बुक थी। उसने बताया कि जब उसके मालिक पटेल नगर की ओर जा रहे थे तो तीन अज्ञात व्यक्ति वाहनों पर आए और एक व्यक्ति ने उसे पिस्तौल दिखाकर 40,000 लूट लिए। स्वपन शर्मा ने बताया कि एफ.आई.आर. नंबर 126 दिनांक 31.08.2024 अधीन 309(4), 3(5) बीएनएस थाना डिवीजन नंबर 1 जालंधर में दर्ज की गई थी।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान राम जानकी नगर के पास शीतल नगर मकसूदां, जालंधर में छापेमारी की गई। जहां से एक आरोपी पंकज पुत्र शुकरदास को गिरफ्तार किया गया है। उससे 315 बोर का एक देसी कट्टा सहित 2 जिंदा रौंद बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि लूट की वारदात के समय पंकज का साथी आशू फरार है। स्वपन शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में सांझा किए जाएंगे।
You Might Also Like
शनिवार 19 अक्टूबर 2024 का राशिफल
मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप आर्थिक तौर पर उन्नति...
जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में बड़ी सड़क दुघर्टना, श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत
सिवनी जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को...
अब मध्यप्रदेश में सीधे ऑनलाइन दर्ज होगा वजन, मंडियों में तौल-कांटे की जानकारी अब ई-अनुज्ञा पोर्टल पर मिलेगी
भोपाल प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी। इसके लिए तौल-कांटों को ई-...
दिल्ली में यमुना नदी में सफेद झाग की मोटी परत देखने को मिली, विशेषज्ञों ने जताई स्वास्थ्य जोखिम की चिंता
नई दिल्ली दिल्ली में यमुना नदी में शुक्रवार को सफेद झाग की मोटी परत देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना...