भोपाल
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे। उससे पहले मंत्रालय के गलियारों में अगले मुख्य सचिव को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, मतगणना से पहले 29 नवंबर को ही वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस रिटायर हो जाएंगे। उन्हें दो बार एक्सटेंशन भी दिया जा चुका है। इसलिए अब नए मुख्य सचिव की अल्पकालीन नियुक्ति तय है।
चूंकि वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव आयोग ही इस मसले पर कोई फैसला लेगा। संकेत मिले हैं कि नई सरकार बनने तक सीनियरिटी के आधार पर सीनियर अफसर को इसका चार्ज मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो वीरा राणा को मुख्य सचिव का प्रभार दिया जा सकता है। मतगणना से नई सरकार के गठन होने तक कोई अल्पकालिक मुख्य सचिव बनेगा या फिर किसी की स्थायी तौर पर पोस्टिंग होगी, इसे लेकर आईएएस लॉबी में चर्चा जोरों पर है।
मंत्रालय में पदस्थ सूत्रों के मुताबिक शिवराज सरकार की ओर से इकबाल सिंह बैंस को एक बार और एक्सटेंशन दिए जाने का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। आईएएस लॉबी में यह भी चर्चा है कि इस बार बैंस को एक्सटेंशन देने पर केंद्र ने असहमति जता दी है।
मई 2023 में इकबाल सिंह बैंस को दूसरा एक्सटेंशन देने के पहले केंद्र में पदस्थ अजय तिर्की और अनुराग जैन के नामों को लेकर खासी चर्चा हुई थी। अब तिर्की तो दिसंबर 2023 में रिटायर हो रहे हैं, इसलिए उन्हें मौका नहीं मिलना तय है, जबकि अनुराग जैन का रिटायरमेंट अगस्त 2025 में होना है। जैन से भी सीनियर 2 IAS अधिकारी संजय बंदोपाध्याय और वीरा राणा हैं। बंदोपाध्याय केंद्र में पदस्थ हैं तो वीरा राणा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष हैं।
You Might Also Like
बरकत नगर में दबंगों ने बाइक का कागज मांगने पर दरोगा पर किया हमला, पिटाई कर वर्दी फाड़ी
लखनऊ राजधानी लखनऊ में नगराम के बरकत नगर में दबंगों ने बाइक का कागज मांगने पर दरोगा पर हमला कर...
ऐसे खुला राज, नाबालिग छात्र से बनाती थी शारीरिक संबंध, मुंबई के बड़े स्कूल की टीचर का कांड
मुंबई मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रतिष्ठित स्कूल की अंग्रेजी की टीचर को...
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान के साथ उच्च शिक्षा मंत्री परमार की चर्चा
भोपाल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बुधवार को...
छतरपुर : बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा, पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मोत्सव भी होगा
छतरपुर बागेश्वर धाम में 2 से 12 जुलाई तक गुरू पूर्णिमा पर्व पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जन्मोत्सव कार्यक्रम होने...