रूस-यूक्रेन वॉर पर भारत का रुख स्वतंत्र, सीमा समस्या पर कैसे निपटे दुनिया ने देखाः जयशंकर

अहमदाबाद
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध पर भारत के स्वतंत्र रुख और समझौतों का उल्लंघन करते हुए चीन द्वारा सीमा (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के पास 'सैनिकों की तैनाती'' किये जाने के बाद उसके(भारत के) दृढ़ रुख की पूरे विश्व ने सराहना की है।
'भारतीय विदेश नीति : परिवर्तनकारी दशक' विषय पर भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद में व्याख्यान देते हुए एस जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन युद्ध पर स्वतंत्र रुख अपना कर भारत ने कई देशों की भावनाओं को व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की परिस्थितियों में देशों पर कोई एक पक्ष चुनने का भारी दबाव रहता है।
उन्होंने कहा, ''यह कि हमने स्वतंत्र रुख अपनाया है, यह कि हमने हमारे लोगों के कल्याण के दृष्टिकोण से जिन फैसलों को सही समझा, वही फैसला लिया है, इस बात की पूरी दुनिया ने सराहना की है।'' जयशंकर ने कहा, ''दो साल पहले महामारी के बीच में चीन ने समझौते का उल्लंघन करते हुए हमारी सीमा के करीब सैनिक तैनात कर दिये। हम अपने रुख पर कायम रहे और दो साल से हम उसपर काम कर रहे हैं, कोई नरमी नहीं बरत रहे हैं और मुझे लगता है कि विश्व ने इसकी (हमारे रुख की) सराहना की है।'' उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय ने देखा कि भारत ''जमीनी स्तर पर मजबूत और अपने हितों को सामने रखने में मुखर भी हो सकता है।''
You Might Also Like
भारत का अमेरिका को जवाब: रूसी तेल खरीद में न नियम तोड़ा, न फायदा उठाया
नई दिल्ली भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद पर स्थिति स्पष्ट किए जाने के बावजूद अमेरिका इसे लेकर भारत को...
मराठा आंदोलन पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, फडणवीस सरकार से भी किए सवाल
मुंबई मराठा आरक्षण आंदोलन पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की है। हाई कोर्ट ने कहा है कि मनोज...
हिंदी भाषी का चैलेंज: मरते दम तक मराठी नहीं बोलूंगा
मुंबई महाराष्ट्र में बीते कई महीनों से मराठी बनाम हिंदी भाषा का विवाद देखने को मिल रहा है। देवेंद्र फडणवीस...
GST ने तोड़े रिकॉर्ड! अगस्त में सरकार को मिला ₹1.86 लाख करोड़ का कलेक्शन
नई दिल्ली सरकार ने सोमवार को जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए, जो राहत भरे हैं. सरकारी आंकड़ों पर नजर...