नई दिल्ली
भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मंगलवार को निधन हो गया। वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय कोच अंशुमान गायकवाड़ के पिता थे। वह 95 वर्ष के थे।
परिवार के एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि उन्होंने पिछले 12 दिनों से बड़ौदा के एक अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली। उन्होंने 1952 और 1961 के बीच भारत के लिए 11 टेस्ट खेले थे। उन्होंने 1959 में इंग्लैंड दौरे पर राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की थी।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 1952 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया और उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 1961 में चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ था। गायकवाड़ ने रणजी ट्रॉफी में 1947 से 1961 तक बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 47.56 की औसत से 3139 रन बनाए, जिसमें 14 शतक शामिल थे। उनका सर्वोच्च स्कोर 1959-60 सत्र में महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 249 रन था।
वह 2016 में भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर बने थे। उनसे पहले पहले दीपक शोधन भारत के सबसे अधिक उम्र वाले टेस्ट क्रिकेट थे। पूर्व बल्लेबाज शोधन का 87 वर्ष की आयु अहमदाबाद में निधन हुआ था।
You Might Also Like
राजस्व न्यायालय से किसानों को त्वरित न्याय दिलाए-कमिश्नर
शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने उमरिया जिले के तहसील कार्यालय बांधवगढ़ के राजस्व न्यायालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण...
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी अश्वगंधा के फायदे: दमकती और स्वस्थ त्वचा के लिए
हम अपने चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर को साफ और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, जिसके लिए आज मार्केट में तरह-तरह...
पोर्न फिल्म देखकर रीवा में सगे भाई ने 9 वर्ष की बहन से किया दुष्कर्म, पापा से बताने की बात पर मार डाला
रीवा मध्य प्रदेश के रीवा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसपर यकीन करना मुश्किल है। जावा इलाके में...
इंदौर में हुई सीज़न की आधी बारिश, अगले दो दिनों से उम्मीद
इंदौर इंदौर में इस साल बारिश की कमी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पूरे प्रदेश में पानी सामान्य...