विदेश

‘भारत सिर्फ 1-2% ही रूसी तेल खरीदता है, लेकिन…’, अमेरिका ने फिर धमकाया, जवाब देगी मोदी सरकार?

187Views

वॉशिंगटन
अमेरिका ने रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत को एक बार फिर से धमकाने की कोशिश की है। हालांकि, भारत की तरफ से साफ तौर पर कहा जा चुका है, कि जिन देशों के पास तेल के भंडार हैं, वो हमें उपदेश ना दें, फिर भी अमेरिका और पश्चिमी देश भारत को धमकाने से बाज नहीं आ रहे हैं। व्हाइट हाउस की तरफ से एक बार फिर से भारत को लेकर धमकाने वाला बयान दिया गया है।

व्हाइट हाउस ने क्या कहा?
रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा है कि, अभी तक भारत ने जो भी कच्चा तेल रूस से खरीदा है और उसका जो भी भुगतान किया है, वो अभी तक रूस पर लगाए गये अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं है। वहीं, व्हाइट हाउस की तरफ से आगे कहा गया, कि नई दिल्ली, अपनी जरूरतों का जितना ऊर्जा आयात करता है, उसमें रूस सिर्फ एक प्रतिशत या दो प्रतिशत का ही प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन, इसके आगे व्हाइट हाउस की तरफ से चेतावनी भरा लहजा इस्तेमाल किया गया।

 भारत के हित में नहीं है फैसला…
व्हाइट हाउस एक तरह से भारत को धमकी भरे लहजे में कहा कि, रूस से ऊर्जा आयात को बढ़ाना भारत के हित में नहीं है और जो बाइडेन प्रशासन भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को अपने प्रेस ब्रीफिग में संवाददाताओं से कहा कि, "अभी, आप भी को एक दायरा बताने के लिए मैं बता रही हूं, कि भारत रूस से जो भी ऊर्जा आयात करता है, वो भारत के कुल ऊर्जा उत्पाद का सिर्फ एक या दो प्रतिशत के ही करीब है''।

 अमेरिकी अधिकारी की धमकी पर सवाल अमेरिकी अधिकारी की धमकी पर सवाल पिछले हफ्ते अमेरिका के डिप्टी एनएसए दलीप सिंह ने भारतीय दौरे के दौरान खुले तौर पर भारत को धमकी दी थी और कहा था कि, अगर चीन एलएसी पर हमला करता है, तो फिर रूस भारत को बचाने नहीं आएगा, व्हाइट हाउस ने इस सवाल के जवाब में कहा कि, 'उन्होंने हमारे प्रतिबंधों के दोनों तंत्र को समझाया और दोहराया कि, कोई भी देश और कोई भी संस्था हमारे उन नियमों से बंधा है। हमने यह भी स्पष्ट कर दिया कि, हम उनकी निर्भरता को कम करने के लिए उनका भागीदार बनकर खुश होंगे'।  व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने आगे कहा कि, 'हमारे उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह बस वहीं थे। मैं ध्यान दिलाना चाहूंगी कि, अभी तक जो भी ऊर्जा का भुगतान किया गया है, वो हमारे प्रतिबंधों के दायरे में नहीं है और यह प्रत्येक व्यक्तिगत देश द्वारा किया गया फैसला है"।

तेल खरीदना भारत के हित में नहीं…
व्हाइट हाउस प्रवक्ता जेन साकी ने आगे कहा कि, 'हम काफी साफ तौर पर कहना चाहते हैं, कि हमने एक फैसला लिया है और हमने रूस से ऊर्जा आयातों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है और कुछ देश हमारे साथ हैं। भारत यात्रा के दौरान दलीप सिंह ने अपने समकक्षों के सामने यह स्पष्ट कर दिया है और हमारा ऐसा मानना है कि, रूस से ऊर्जा आयात करना भारत के हित में नहीं है।' बार बार धमकी देता अमेरिका बार बार धमकी देता अमेरिका आपको बता दें कि, रूस से तेल और गैस खरीदने को लेकर अमेरिका भारत को बार बार धमकी दे रहा है, जबकि अभी भी यूरोपीय देश करीब 40 प्रतिशत से ज्यादा तेल और गैस रूस से खरीद रहे हैं। वहीं, मार्च महीने में जर्मनी, फ्रांस और यहां तक की ब्रिटेन ने रूस से तेल आयात और बढ़ा ही दिया है और रूसी राष्ट्रपति के आदेश के बाद अब ये यूरोपीय देश रूस की करेंसी में भुगतान करने वाले हैं। जबकि, ये देश भारत को लगातार उपदेश देने में लगे हैं। भारत को लेकर पश्चिमी देशों का ये दोगला व्यवहार है, जो ये लगातार करते रहे हैं।

जब इतिहास लिखा जाएगा…
 इससे पहले भी पिछले महीने 16 मार्च को अमेरिका ने धमकी देने की कोशिश की थी और व्हाइट हाउस प्रवक्ता जेन साकी ने कहा था, "…यह भी सोचें कि जब इतिहास की किताबों में इस वक्त के बारे में लिखा जाएगा, तो आप कहां खड़ा होना चाहते हैं? रूसी नेतृत्व के लिए समर्थन एक आक्रमण के लिए समर्थन है, जो स्पष्ट रूप से विनाशकारी प्रभाव डाल रहा है''। आपको बता दें कि, भारत ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का समर्थन नहीं किया है। नई दिल्ली ने लगातार सभी हितधारकों से बातचीत के जरिए मतभेदों को सुलझाने की अपील की है। हालांकि, इसने रूस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के सभी प्रस्तावों में वोटिंग में गैर-हाजिर रहने का विकल्प चुना। पश्चिमी देशों को दो-टूक जवाब पश्चिमी देशों को दो-टूक जवाब आपको बता दें कि, पिछले महीने भारत सरकार की तरफ से कहा गया था, कि, ''वैध ऊर्जा लेनदेन का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए''।

भारत की तरफ से पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि, "तेल आत्मनिर्भरता वाले देश या रूस से खुद तेल आयात करने वाले लोग विश्वसनीय रूप से प्रतिबंधात्मक व्यापार की वकालत नहीं कर सकते हैं''। भारत का इशारा साफ तौर पर ब्रिटेन और जर्मनी देशों की तरफ था, जो पिछले कई दशकों से रूस से तेल खरीद रहे हैं और यूक्रेन संकट के बाद भी रूस से तेल और गैस खरीदने पर प्रतिबंध लगा नहीं पाए हैं। जर्मनी ने तो रूस से तेल खरीदने पर बैन लगाने से साफ हाथ उठा दिए हैं, तो ब्रिटेन की तरफ से अभी तक विचार ही किए जा रहे हैं।

admin
the authoradmin