झारखंड में जयराम महतो ने बोकारो विधायक के खिलाफ दर्ज कराया आपराधिक मुकदमा, लगाए ये आरोप

बोकारो
झारखंड में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ डुमरी के विधायक जयराम महतो ने बोकारो स्टील सिटी थाना में आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि 3 अप्रैल को विस्थापित आंदोलन के समय जयराम महतो एक विस्थापित की हुई मौत पर घटनास्थल पर आए थे।
जयराम महतो के इस कुकृत्य को विस्थापित कभी माफ नहीं करेंगे
घटनास्थल पर विधायक श्वेता सिंह के समर्थकों ने जयराम महतो को रोकना चाहा और विरोध करने पर उनके साथ धक्कामुक्की की और उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूत्रों ने बताया कि जयराम महतो ने आरोप लगाया है कि समर्थकों ने विधायक श्वेता सिंह के कहने पर ही ऐसी हरकत की है। बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा है कि जयराम महतो सर्वप्रथम बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के पक्ष में काम करने आए थे। उन्होंने विस्थापित आंदोलन को कुचलने के लिए बोकारो में आगजनी करवाई और विस्थापित आंदोलन को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनके इस कुकृत्य को विस्थापित कभी माफ नहीं करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि बोकारो में हुए विस्थापित आंदोलन के बाद बोकारो के विभिन्न थाना क्षेत्र में इस सिलसिले में छह से अधिक मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। इस आंदोलन में मारे गए प्रेम महतो के पिता ने भी बोकारो स्टील लिमिटेड के कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। गौरतलब है कि तीन अप्रैल को हए विस्थापित आंदोलन में मारे गए प्रेम महतो के बाद विस्थापितों ने दूसरे दिन बोकारो बंद की घोषणा की थी। इस दौरान उग्र लोगों ने कई वाहनों में आग लगा दिया और कई पक्षों में मारपीट की भी घटना घटी थी। पुलिस इन मामलों को दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
You Might Also Like
झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों के सैलरी पैकेज को लेकर भारतीय स्टेट बैंक के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू किया
रांची झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों के सैलरी पैकेज को लेकर भारतीय स्टेट बैंक के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू किया...
इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
पूर्णिया पूर्णिया में एक इंटर की छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों...
राधे-राधे जपते हुए 108 कदम चली महिला, पंडित ले उड़ा 2 लाख के जेवर
दुमका झारखंड के दुमका में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला से पंडित ने लाखों की ठगी कर...
कोडरमा में गेहूं की फसल और केले के पौधों को हाथियों के झुंड ने किया नष्ट
कोडरमा झारखंड में हाथियों का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हाथी किसी न किसी...