गुना
मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका से उसके पति के सामने ही संबंध बनाने की मांग की। इसके बाद महिला और उसके पति ने मिलकर उस व्यक्ति की हत्या कर दी। उन्होंने व्यक्ति को जंगल में ले जाकर उसके कपड़े उतरवाए और गला घोंटकर मार डाला। फिर उसके कपड़े और जूते जलाकर फरार हो गए। पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसका पति अभी भी फरार है। यह घटना 26 फरवरी को केंट थाना क्षेत्र में हुई थी।
आनंद जाटव के रूप में मृतक की पहचान
मृतक की पहचान 35 वर्षीय आनंद जाटव के रूप में हुई है। आरोपी महिला भारती दोहरे और उसका पति शिवराज दोहरे हैं। पुलिस के अनुसार, आनंद जाटव, भारती के पति शिवराज के जेल में रहने के दौरान उससे अवैध संबंध बनाता था। शिवराज के जेल से छूटने के बाद भी आनंद का भारती से मिलना-जुलना जारी रहा।
पति के सामने ही सेक्स की डिमांड
25 फरवरी को आनंद शराब के नशे में भारती के घर पहुंचा और शिवराज के सामने ही भारती से संबंध बनाने की जिद करने लगा। उसने कहा कि वह उसके पति के सामने ही संबंध बनाना चाहता है। यह बात भारती और शिवराज को नागवार गुजरी। उन्होंने आनंद को सबक सिखाने की ठान ली।
शराब पीने के बाद उतार दिए कपड़े
भारती और शिवराज ने आनंद को मारने की योजना बनाई। उन्होंने आनंद को अपनी स्कूटी पर बिठाकर जंगल में ले गए। वहां उसे और शराब पिलाई। फिर भारती ने आनंद से कहा कि अगर वह संबंध बनाना चाहता है तो पहले अपने कपड़े उतार दे। जैसे ही आनंद नग्न हुआ, भारती और शिवराज ने उसके गले में स्टॉल डालकर उसका गला घोंट दिया।
कपड़े और जूते जला दिए
हत्या के बाद दोनों ने आनंद के कपड़े और जूते वहीं जला दिए और मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि 25 फरवरी की दोपहर एक महिला और पुरुष को आनंद की हत्या करते और उसके कपड़े जलाते देखा गया था। वे दोनों एक काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर भाग गए थे।
सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान भारती और शिवराज के रूप में की। पुलिस ने 7 मार्च को भारती को उसके किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल की गई काली स्कूटी भी बरामद कर ली गई।
सख्ती पर कबूल कर लिया गुनाह
शुरुआत में भारती ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने भारती को 8 मार्च को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब फरार शिवराज की तलाश कर रही है।
जंगल में मिला था नग्न शव
26 फरवरी को विलोनिया गांव के पास जंगल में एक युवक का नग्न शव मिला था। मृतक के गले में कपड़े का फंदा कसा हुआ था और उसके हाथ-पैर जूते के फीते से बंधे थे। घटनास्थल पर मृतक के जले हुए कपड़े और जूते भी मिले थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मृतक की पहचान आनंद जाटव के रूप में की।
पति के जेल जाने पर हुई दोस्ती
आरोपी भारती ने बताया कि मृतक आनंद जाटव मेरे पति शिवराज के जेल में रहने के दौरान मुझसे अवैध संबंध बनाता था। उसने आगे कहा कि 25 फरवरी को आनंद जाटव हमारे घर आया और शराब के नशे में मेरे पति के सामने ही मुझ पर संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। उसने कहा कि वह मेरे पति के सामने ही संबंध बनाना चाहता है।
You Might Also Like
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना : एक करोड़ युवाओं को मिलेगी इंटर्नशिप, 31 मार्च तक आवेदन
इंदौर केंद्रीय बजट 2024-25 में शुरू की गई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के अंतर्गत 21 से 24 वर्ष की आयु...
जीएसडीपी को दुगुना करने का मोहन संकल्प
भोपाल मध्य प्रदेश की विधानसभा में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने वर्ष 2024-25 के आर्थिक सर्वेक्षण सदन में प्रस्तुत किए।...
गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण को समर्पित समावेशी बजट : राज्य मंत्री पटेल
भोपाल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने उप मुख्यमंत्री (वित्त) जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत वर्ष...
मध्यप्रदेश जैव विविधता संरक्षण के साथ वन्य जीवों और मनुष्य के सह-अस्तित्व का अद्भुत उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश जैव विविधता संरक्षण के साथ वन्य जीवों और मनुष्य के सह-अस्तित्व का अद्भुत उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कान्हा-किसली...