‘अमेरिका में अवैध अप्रवासी एलियंस ने की हमारे बच्चों की हत्या’, गोमेज के निर्वासन वाले वीडियो पर व्हाइट हाउस की दो टूक

वॉशिंगटन।
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध अप्रवासियों के सामूहिक निर्वासन पर हॉलीवुड गायिका सेलेना गोमेज का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में उन्हें अवैध अप्रवासियों के निर्वासन पर रोते हुए देखा गया। सेलेना के इस वीडियो पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी।
व्हाइट हाउस ने तीन महिलाओं की एक क्लिप साझा की, जिनके बच्चों की हत्या कर दी गई थी। ट्रंप प्रशासन ने बताया कि इन बच्चों की हत्या अवैध अप्रवासियों ने की थी। उन्होंने अवैध दस्तावेज वाले अप्रवासियों को अवैध एलियंस का नाम दिया।
सेलेना गोमेज पर पीड़ित माताओं का फूटा गुस्सा
कायला हैमिल्टन की मां टैमी नोबल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए व्हाइट हाउस ने कहा, "आपको नहीं मालूम कि आप किसके लिए रो रहे हैं। हमारे बच्चों का क्या, जिनकी इन अवैध अप्रवासियों ने बुरी तरह से हत्या कर कर दी।" उन्होंने आगे कहा, "आपको हमारी बेटियों के लिए रोना नहीं आया?"व्हाइट हाउस ने अपने कैप्शन में कहा, "कायला हैमिल्टन, जॉक्लिन नुंगारे, और राचेल मोरिन की अवैध एलियंस द्वारा हत्या कर दी गई थी। उनकी साहसी माताओं को सेलेना गोमेज और उन लोगों से कुछ कहना था जो हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने का विरोध करते हैं। अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में सेलेना गोमेज ने अवैध अप्रवासियों को मेरे सभी लोगों से संबोधित किया। बता दें कि सेलेना के पिता मैक्सिकन हैं। हालांकि, इस वीडियो को बाद में हटा लिया गया था।
You Might Also Like
इटली के शहर नेपल्स में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इमारतों और संपत्तियों को हुआ नुकसान
नेपल्स इटली के शहर नेपल्स में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इमारतों और संपत्तियों को नुकसान हुआ और...
सूडानी सशस्त्र बलों ने बताया कि अर्धसैनिक बलों के हमले में 10 लोगों की मौत, 23 घायल
सूडान सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) ने बताया कि पश्चिमी सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी अल फशर में आवासीय...
33 BLA विद्रोही ढेर, 122 पैसेंजर छुड़ाए गए… पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक की फाइनलस्टोरी
कराची पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बुधवार रात 9:30 बजे ट्रेन हाईजैक खत्म होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने...
फिर अटक गई अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स की वापसी, नहीं लॉन्च हो सका क्रू-10
न्यूयॉर्क अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी एक बार फिर से अटक गई है. अंतरिक्ष...