नवीन वन भवन के लोकापर्ण समारोह में हुए थे शामिल
भोपाल। यदि जरूरत पड़ी तो पूरा भवन वन विभाग के लिये आरक्षित कर दिया जाएगा। करीब 15 साल में करीब 180 करोड़ की लागत से तैयार नये वन भवन के लोकार्पण समारोह में यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है।
इसके बाद यहां प्रस्तावित खनिज, इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम और श्रम विभाग के कार्यालयों की स्थापना का मामला भी टल गया है। इस अवसर पर वन विभाग के प्रमुख रहे सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित कर कर्मचारियों को प्रतीकात्मक पदोन्नति और वन समितियों को पिकअप वाहन भी मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे गए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मानव जीवन के लिये वनों को जरूरी बताते हुए आशा जताई है कि पानी, हवा और सौर उर्जा का संरक्षण करते हुए वन विभाग नई उर्जा के साथ इस भवन में वन पर आश्रित लोगों के लिये काम करेगा। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो इस भवन को पूरी तरह से वन विभाग के लिये आरक्षित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को महत्वपूर्ण इसलिये भी माना जा रहा है क्योंकि इस विशाल भवन में सरकार द्वारा खनिज, इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम और श्रम विभाग को मुहैया कराई गई है। क्योंकि भवन निर्माण के लिये आवश्यक 68 करोड़ रूपये का इंतजाम वन विभाग नहीं कर पाया था। कार्यक्रम के बाद वन मंत्री विजय शाह ने मीडिया से स्पष्ट किया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया था। जिसे उन्होंने सहजता से स्वीकार कर लिया है।
यह रहे मौजूद
मप्र वन विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह डावर, बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम पिरोनिया, राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह मौजूद रहे। वन विभाग के एसीएस जेएन कंसोटिया, कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और रमेश गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद थे।
यह भी हुआ
•-सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रहे करीब 11 अधिकारियों का सम्मान शॉल श्रीफल के साथ स्मृति चिंह देकर किया गया। इनमें जब्बार हसन, आरके नामदेव, बीआर खरे, एम हासिम, डॉ रामप्रसाद जी, एसआर रावत, जेजे दत्ता, रवि श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्वव, एमके सप्रे और जेके मोहंती के नाम प्रमुख रूप से शामिल थे।
•-भोपाल वन मंडल में वन रक्षक से वन पाल बने 150 कर्मचारियों में दो को रामपाल सिंह और शंकरलाल शर्मा को स्टॉर लगाकर प्रतीकात्मक पदोन्नति प्रदान की गई।
•-सीएसआर मद से वन विकास निगम की 5 समितियों के अध्यक्षों क्रमश: चिंतामणि शर्मा, प्रेमचंद्र मार्को, अंकलेश्वर बेगा, सीताराम गौतम और मंगल सिंह मवासी को पिकअॅप वाहनों की चाभियां प्रदान की गई। भोजन बनाने के प्रमुख वर्तनों के साथ करीब 11 हजार थलियां यह गाड़ियां एक फोन पर मुहैया कराएंगी।
•-अपर मुख्य प्रधान मुख्य वन संरक्षक दिलीप कुमार द्वारा भारत की देशज प्रजातियां विषय पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया गया।
महावत, कटर जैसे कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया होगी शुरु
सरकार अब विभाग में कार्यरत महावत व कटर जैसे कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करेगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा यहां कहा कि मैंने देखा हमारे कुछ ऐसे कर्मचारी जैसे महावत, कटर आदि जो बड़ी कठिनाइयों से काम करते हैं। कई बार तो ऐसी घटनाएं होती है कि महावत को हाथी ही मार देता है। मैं यह सोचता हूं कि इनके लिए बेहतर सुविधाएं हों और ये लोग बेहतर जीवन स्तर मेंटेन कर सकें। उसकी चिंता करना हमारा धर्म कर्तव्य है उसके लिए मैं फिर से अलग से बात करूंगा। ये लोग कब से काम कर रहे हैं लेकिन परमानेंट नहीं है। कितने दिन हो गए जंगलों में घूम कर रक्षा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने सीटी बजाने वाले बच्चों को मंच पर बुलावाया
इस कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से मुख्यमंत्री ने सीटी बजवाई। भाषण के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे बच्चों के द्वारा बजाई गई सीटी का जिक्र किया और बच्चों ने यह सुनकर जोर जोर से सीटियां भी बजाईं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इनके उत्साह को देखकर मंच पर बुलाकर फोटो खिचवानें से नहीं चूके। इस दौरान बच्चों के चेहरे में खुशी देखते बनती थी।
भवन यह खासियत
क्षेत्रफल: 60 हजार वर्गमीटर
लागत: 180 करोड़
समय: 15 वर्ष
ब्लाक: ए, बी, सी, डी और ई, जिसमें 5 बड़े हॉल, कैंटीन और स्टोर
संयोग
2008 में जब इस भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। अब जबकि इसका लोकापर्ण हो रहा है शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री
है। वहीं वन मंत्री विजय शाह के मामले में भी यही संयोग सामने आया है। इसका जिक्र स्वयं वन मंत्री ने किया है।
You Might Also Like
अब हर गांव-शहर तक दौड़ेगी सरकारी बस, करोड़ों यात्रियों को राहत
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार एक नई परिवहन कंपनी बनाने जा रही है। यह राज्य भर में चलने वाली सभी प्राइवेट...
प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी इंदौर में खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत
इंदौर गुरुवार अलसुबह इंदौर के कनाड़िया बायपास पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई,...
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: CM ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी...
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी – अरुण साव
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी - अरुण साव पीडब्लूडी के अभियंताओं के...