मध्यप्रदेशके 35वें मुख्य सचिव होंगे IAS अधिकारी राजेश राजौरा,आज ही जारी होंगे ऑर्डर

भोपाल
1990 बैच के आईएएस अफसर डॉ. राजेश राजौरा का मध्यप्रदेश का अगला मुख्य सचिव बनना तय हो गया है। आज ही इसका आदेश जारी हो जाएगा। मौजूदा मुख्य सचिव वीरा राणा का सर्विस एक्सटेंशन 30 सितंबर यानी आज खत्म हो रहा है।
राजौरा प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव होंगे। उन्हें चार सीनियर अफसरों को सुपर सीड कर मुख्य सचिव बनाया जा रहा है।
इसके पीछे की वजह राजौरा का हर सरकार में एक्टिव अफसर की भूमिका में रहना है। डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री बने तो धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटाने के पहले आदेश का प्रस्ताव राजौरा ने ही तैयार किया था।
उन्होंने शिवराज सरकार के दौरान भावांतर योजना का ड्राफ्ट तैयार किया था। एमपी को सात बार कृषि कर्मण अवॉर्ड मिले, इनमें से 4 डॉ. राजौरा के कृषि विभाग में रहते हुए ही मिले। जब कमलनाथ सरकार सत्ता में आई तो किसान कर्ज माफी की पूरी कार्ययोजना तैयार कर पहला आदेश उन्होंने ही जारी करवाया था।
You Might Also Like
राजस्व प्रकरणों का रिकॉर्ड निराकरण, राजस्व महा-अभियान के बाद 8 लाख 49 हजार 681 प्रकरणों का निराकरण
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये प्रदेश में 2 चरणों में...
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग 4 जुलाई को करेगा जनसुनवाई
भोपाल प्रदेश की पिछड़े वर्ग की जातियों को केन्द्र की सूची में शामिल करने के संबंध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग...
लोकपथ मोबाइल ऐप की सफलता की प्रथम वर्षगांठ पर मंत्री श्री सिंह ने दी बधाई
भोपाल मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग द्वारा विकसित लोकपथ मोबाइल ऐप ने अपनी पहली वर्षगांठ के साथ एक सराहनीय उपलब्धि...
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश में मातृ भाषा को दिया जाये बढ़ावा
भोपाल केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा में मातृ-भाषा हिन्दी को बढ़ावा...