इटावा
इटावा की एक युवती दो महीने से आगरा के ताजगंज क्षेत्र के होटल में रह रही थी। शादी का झांसा देकर एक होटल मालिक के बेटे ने उसे जाल में फंसाया था। कमरा दिलाया था। उसके साथ लगातार संबंध बना रहा था। शादी से इंकार पर युवती से बखेड़ा खड़ा कर दिया। होटल से चीखते हुए बाहर निकल आई। पुलिस बुला ली। पुलिस ने मुकदमा लिखकर आरोपित युवक को जेल भेज दिया।
24 जुलाई की रात युवती ने 112 नंबर पर फोन किया था। वह पुलिस को सड़क पर रोते हुए मिली। पुलिस को बताया एक साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर होटल भूमि रेजीडेंसी निवासी विभोर राजपूत से हुई थी। दो महीने पहले वह आगरा आ गई। आरोपित विभोर ने उसे होटल में ठहराया। वह कमरा नंबर 303 और 209 में रुकी। इस दौरान विभोर ने उससे कई बार संबंध बनाए। उसे शादी का झांसा दिया। जब भी आरोपित का मन करता होटल में उसके कमरे में आ जाता था। एक दिन उसने आरोपित पर शादी का दबाव बनाया। आरोपित ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। उसे चरित्रहीन बताने लगा। हकीकत सामने आने पर उसके होश उड़ गए।
जिस युवक के लिए उसने घर छोड़ा था, वह दगाबाज निकला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। उसका मेडिकल कराया। पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता ने आरोपों की पुष्टि की। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपित विभोर राजपूत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिरोही ने बताया पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपित के पिता के ताजगंज इलाके में कई होटल हैं। पुलिस जांच करने होटल गई थी। युवती के वहां रुकने की पुष्टि हुई। आरोपित भी उससे मिलने आया करता था।
युवती ने दी थी खुदकुशी करने की धमकी
पीड़िता ने पुलिस से कहा आरोपित पकड़ा नहीं जाएगा। रसूख वाला है। उसके परिवार के बड़े नेताओं से संबंध है। उसने यह आरोप भी लगाया कि आरोपित कई लड़कियों की जिंदगी खराब कर चुका है। उसे इंसाफ नहीं मिला, तो खुदकुशी कर लेगी। पुलिस ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि आरोपित पकड़ा जाएगा।
You Might Also Like
सीएम योगी ने पीएम मोदी की सभा स्थल का लिया जायजा, काशी से रवाना हुए
काशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मंगलवार की सुबह पीएम मोदी की जनसभा स्थल का...
यूपी में वार्ड पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक जारी होगी अंतिम सूची
लखनऊ अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के लिए वार्डों के पुनर्गठन पर मंगलवार से आपत्तियां ली जाएंगी। दो अगस्त...
उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई शहर होंगे प्रभावित
लखनऊ उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से बीते 24 घंटों में पूर्वी यूपी के विभिन्न जिलों में अच्छी...
महिला अधिवक्ता की कार ने ली रफ्तार, होटल की दीवार तोड़ी — सीसीटीवी फुटेज वायरल
बरेली बरेली के रमाडा होटल में अनियंत्रित कार घुसने के मामले में एक जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप पर प्रबंधन ने कार...