काबुल
अफगानिस्तान के भीषण प्लेन क्रैश की घटना हुई है। बदख्शां प्रांत में एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है। अफगान की रिपोर्ट के अनुसार, एक दुखद घटना में विमान अपने रास्ते से भटक गया। जेबक जिले के पहाड़ी इलाके से टकरा गया। इस विमान की पहचान को लेकर अभी तक अफगानिस्तान सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पहले खबर आई कि यह विमान भारतीय यात्रियों से ही भरा हुआ था। हालांकि, भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि यह विमान भारत का नहीं था। रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए भारत सकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, "अफगानिस्तान में जो दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना हुई है, वह न तो भारतीय विमान है और न ही भारत का चार्टर विमान है। यह मोरक्को का एक छोटा विमान है।" मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान रूस की राजधानी मॉस्को की उड़ान भर रहा था।
You Might Also Like
मुस्लिम देश मिस्र के मंदिर की खुदाई में मिला 2600 साल पुराना रहस्यमय खजाना, सोने की चमक देख सब हैरान, देवताओं की मूर्तियां भी मिलीं
काहिरा आज मुस्लिम बहुल आबादी वाले मिस्र की पहचान एक ऐसे देश के रूप में रही है जो हजारों साल...
चीन को 440 वोल्ट का झटका, सऊदी ने पाकिस्तान वाले J-35 फाइटर जेट खरीदने से किया इनकार
रियाद चीन की मिडिल ईस्ट स्ट्रैटजी को तगड़ा झटका देते हुए सऊदी अरब ने J-35 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने से...
इटली के शहर नेपल्स में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इमारतों और संपत्तियों को हुआ नुकसान
नेपल्स इटली के शहर नेपल्स में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इमारतों और संपत्तियों को नुकसान हुआ और...
सूडानी सशस्त्र बलों ने बताया कि अर्धसैनिक बलों के हमले में 10 लोगों की मौत, 23 घायल
सूडान सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) ने बताया कि पश्चिमी सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी अल फशर में आवासीय...