रांची में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर किशोरी पर पेट्रोल फेंका, अस्पताल में भर्ती

रांची
झारखंड के रांची जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां बीते शनिवार को कुछ युवकों ने एक किशोरी के चेहरे पर पेट्रोल फेंक दिया। रांची स्थित एक निजी कश्यप आई हास्पिटल में उसे भर्ती कराया गया है।
युवती की बाईं आंख को पहुंचा नुकसान
मामला जिले के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर सरना टोली का है। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीया सलोनी राय अपने घर में आराम कर रही थी। इस दौरान एक युवक जबरन घर में प्रवेश कर गया और सलोनी के चेहरे पर पेट्रोल फेंक दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में सलोनी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इलाज कर रही डाक्टर भारती कश्यप ने बताया कि पेट्रोल आंख में जाने से आंखों की कार्निया डैमेज हुई है। इसमें बाईं आंख को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। उनकी टीम आंखों का इलाज कर रही है। उन्होंने बताया कि अगर यह मामला एसिड का होता तो आंखों को बचा पाना मुश्किल था, लेकिन पेट्रोल की वजह से आंखों के कार्निया का ऊपरी सतह ही डैमेज हुई है जो धीरे-धीरे ठीक हो जाएगी और उसे देखने में कोई परेशानी नहीं होगी।
घटना के पीछे पार्किंग को लेकर विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सलोनी का होने वाला पति पार्किंग का ठेका लेता है। इसे लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर युवक ने उसकी होने वाली पत्नी पर पेट्रोल फेंक दिया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एकतरफा प्यार का परिणाम है जिसमें सलोनी को घायल किया गया। युवती की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
You Might Also Like
घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी, 50 हजार की कर रहा था मांग
पटना बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को नवादा जिले के सिरदला अंचल के राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार को...
झारखंड की बेटियों की कामयाबी: चान्हों की दो सगी बहनों ने एक साथ पास की JPSC परीक्षा
रांची झारखंड में जेपीएससी परीक्षा में चान्हों की 2 सगी बहनों ने सफलता हासिल की है। दिव्या भगत और विद्या...
रांची पेट्रोल कांड: सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश
रांची झारखंड के रांची जिले में बीते शनिवार को कुछ युवकों ने एक किशोरी के चेहरे पर पेट्रोल फेंक दिया।...
शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों का आरोप
लातेहार झारखंड के लातेहार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या...