पटना
बिहार में रोहतास जिले नासरीगंज थाना क्षेत्र के बरडीहां सिकडडी एसएच- 81 पर रविवार की देर रात दो बाइक की आमने- सामने की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया।
बाइक के उड़ गए परखच्चे
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात दो मोटरसाइकिल मेदनीपुर तांतो टोला पेट्रोल पंप के समीप आमने- सामने की भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कछवां थाना क्षेत्र के पहरमा निवासी वैधानाथ राम के पुत्र हिमांशु कुमार (16) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के दौरान ही काराकाट प्रखंड के मोथा निवासी स्व राम बच्चन कहार उर्फ धुमन के पुत्र रौशन कुमार उर्फ छोटन (30) की मौत हो गई।
वहीं इसी गांव के अवधेश पासी के पुत्र संतोष कुमार (22) को इलाज के लिए बनारस ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। जबकि, कछवां थाना क्षेत्र के पहरमा गांव निवासी बलिराम राम के पुत्र पवन कुमार (20) का बिक्रमगंज के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सहायक पुलिस अधीक्षक और बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संकेत कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकिं एक घायल का इलाज हो रहा है।
You Might Also Like
त्योहारों पर 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें, झारखंड-बिहार-यूपी के यात्रियों को राहत
झुमरीतिलैया त्योहारों के मौसम में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।...
लातेहार में बड़ा सरेंडर: JJMP के 9 उग्रवादियों ने हथियार डालकर किया आत्मसमर्पण
लातेहार झारखंड पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल आज यानी सोमवार लातेहार जिले में प्रतिबंधित संगठन झारखंड जनमुक्ति...
CM नीतीश का ‘ब्रह्मास्त्र’: महिलाओं को 10 हज़ार की सौगात से बदलेगा बिहार का राजनीतिक गणित?
पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं के उत्थान के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। इस बार सीएम...
पटना में राहुल-तेजस्वी की वोट अधिकार यात्रा पर रोक, गांधी मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन
पटना पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा का अंतिम चरण शुरू हो गया है। यह...