समाज की प्रगति के लिये प्रतिभाओं का सम्मान जरूरी- स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह कुशवाहा

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह कुशवाहा का संदेश: समाज की प्रगति में प्रतिभाओं का सम्मान अहम
सिंह कुशवाहा बोले: शिक्षा और समाज की तरक्की के लिए प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह कुशवाहा समाज संगठन के कार्यक्रम में हुए शामिल
भोपाल
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि किसी भी समाज का विकास सही मायनों में तभी हो सकता है, जब उस समाज की प्रतिभाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाये। प्रतिभाओं के सम्मान से अन्य वर्गों के लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। मंत्री सिंह रविवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में लव-कुश जन्मोत्सव एवं कुशवाह समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सांसद चौधरी दर्शन सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, कुश कल्याण बोर्ड के चेयरमेन नारायण कुशवाहा भी मौजूद थे।
स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने कुशवाहा समाज के जन-कल्याण कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये लगातार प्रयास कर रही है। समाज की बेटियाँ शिक्षित हों, इसके लिये सामूहिक प्रयास की जरूरत है। बेटियों के शिक्षित होने से पूरा समाज शिक्षित हो सकेगा। उन्होंने शिक्षक महेश कुमार अध्रुज के अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर उनका सम्मान किया। मंत्री सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम के स्व-निर्माण कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
You Might Also Like
इंदौर: चौराहों के नाम बदलने पर नगर निगम अधिकारियों पर हो सकता है एक्शन
इंदौर चंदन नगर में रातोरात चौराहों के नाम बदलकर बोर्ड लगाने के मामले में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट निगमायुक्त...
भोपाल : बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी, एम्स, हमीदिया और जेपी अस्पताल में दो दिन में 20 हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे
भोपाल भोपाल में मौसम अचानक करवट बदल रहा है। कभी तेज बारिश, कभी कड़ी धूप और फिर उमस। इस वजह...
भोपाल के फेमस जिम में ड्रग्स का कारोबार, मछली गैंग से खरीदारी, संचालक विदेश भागा
भोपाल भोपाल के हाई प्रोफाइल ड्रग तस्करी, रेप-ब्लैकमेलिंग और जमीन कब्जाने के गिरोह से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी...
MP का लंबा फ्लाईओवर बना रीलबाजों का अड्डा, 3 दिन में कटे 190 चालान
जबलपुर कुछ दिन पहले जबलपुर में मध्यप्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उद्घाटन किया था....