मुंबई,
दिग्गज संगीत निर्देशक और गायक हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। विपिन रेशमिया ने बुधवार को रात 8:30 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। विपिन रेशमिया को सांस लेने में तकलीफ और उम्र से संबंधित स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज जुहू में किया जाएगा, जहां उनका पार्थिव शरीर सबसे पहले घर लाया जाएगा।
विपिन रेशमिया को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिये याद किया जाता है। उन्होंने फिल्म उद्योग में कई कलाकारों के करियर को आकार देने में मदद की। विपिन रेशमिया संगीत की विभिन्न शैलियों से जुड़े हुये थे।उन्होंने फिल्म और स्वतंत्र संगीत दोनों में कई परियोजनाओं पर काम किया है। उनकी शैली अक्सर पारंपरिक भारतीय संगीत को समकालीन ध्वनियों के साथ मिश्रित करती है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है। उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में द एक्सपोज़ (2014), तेरा सुरूर (2016) और इंसाफ की जंग (1988) शामिल हैं।
You Might Also Like
कंगना रनौत ने फिल्म इमरजेंसी के लिये लोगों से अपील की
मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी पीरियड पॉलिटिकल ड्रामा इमरजेंसी को लेकर दर्शकों से भावुक अपील की है। कंगना...
सिटाडेल सीजन 2 में नजर आयेंगी प्रियंका चोपड़ा
न्यूयॉर्क बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 में काम करती नजर आयेंगी।...
रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा 18 अक्टूबर को 4के में भारत में होगी रिलीज़
मुंबई, फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु में पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज...
‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के गाने ‘तुम जो मिले हो’ का टीज़र जारी
मुंबई, राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के निर्माताओं ने 'तुम जो मिले...