रांची
झारखंड के रांची में लगातार बारिश के बीच एक सरकारी स्कूल की छत का एक हिस्सा ढहने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी के पिस्का मोड़ इलाके में स्थित स्कूल के मलबे में फंसे व्यक्ति को बचाने के लिए अभियान जारी है। सुखदेव नगर थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया, “एक सरकारी स्कूल की इमारत की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमें सूचना मिली थी कि एक और व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है, जिसके बाद हमने बचाव अभियान के लिए अपनी टीम भेजी है।”
कुमार ने बताया कि मृतक एक बुजुर्ग व्यक्ति है। वह हादसे के समय स्कूल के बरामदे में सो रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। झारखंड में पिछले कई दिन से भारी बारिश हो रही है।
You Might Also Like
चंदन मिश्रा हत्याकांड: आरोपियों की बंगाल से गिरफ्तारी, पटना पुलिस-STF की बड़ी कामयाबी
पटना पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारियां हुई हैं. सूत्रों...
चिराग पासवान से मिले झारखंड LJP अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान, राजनीतिक रणनीति पर हुई चर्चा
नई दिल्ली /रांची लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने नई दिल्ली में पार्टी के...
कोडरमा में आसमानी कहर: बेटे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
कोडरमा झारखंड के कोडरमा जिले में बीते गुरुवार को वज्रपात से 1 व्यक्ति की मौत हो गई तथा उसके पिता...
सड़क पर तड़प रहे बुजुर्ग की डॉ. इरफान अंसारी ने बचाई जान, परिजन बोले- नेता नहीं फरिश्ता हैं वो
रांची झारखंड में रांची से लौटते वक्त राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के काफिले को अचानक रोकना...