तेलंगाना के वारंगल जिले में ट्रक और ऑटो-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर, दुर्घटना में पांच की मौत

हैदराबाद
तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार को एक ट्रक और ऑटो-रिक्शा के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना वर्धन्नापेट मंडल के येलांडा गांव के पास हुई। ऑटोरिक्शा में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑटोरिक्शा वारंगल से थोरूर की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
पुलिस को संदेह है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक और घायल शहद बेचने का काम करते थे।
You Might Also Like
गणेश चतुर्थी पर रेलवे का तोहफा, रात में भी दौड़ेंगी लोकल ट्रेनें
मुंबई गणेशोत्सव को देखते हुए, मुंबई के लाखों लोगों को रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। मुंबई मेट्रो के बाद...
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र: 4 दिन में 21 घंटे 8 मिनट, 120% उत्पादकता
चंडीगढ़ हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि मानसून सत्र हर दृष्टि से ऐतिहासिक रहा और इसने संसदीय...
कृषि मंत्री बोले- वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सुदृढ़ होगा देश का कृषि क्षेत्र
शिमला कृषि एवं पशुपालन मंत्री मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि कृषि को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार...
रूस का रातभर हमला: 537 ड्रोन और 45 मिसाइलों से हिला यूक्रेन, 1 की मौत, 24 घायल
रूस रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। इसमें 537 ड्रोन और 45 मिसाइलें दागी...