स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारीडाड का किया आकस्मिक निरीक्षण

अस्पताल में भर्ती मरीजों से की बातचीत, सुविधाओं का लिया जायजा
रायपुर,
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारीडाड का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति और उपचार की गुणवत्ता की समीक्षा की।
स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों और परिजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और चिकित्सक तथा मेडिकल स्टाफ को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों से संवाद कर मरीजों की देखभाल में और अधिक संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।
मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासकीय अस्पतालों की सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
You Might Also Like
मुख्यमंत्री साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ
गौसेवा के साथ घर-घर किचन गार्डन निर्माण पर भी दिया जा रहा है विशेष जोर रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागपंचमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नागपंचमी (29 जुलाई 2025) के पावन अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा...
वित्त मंत्री चौधरी ने किया पुसौर में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ
रजिस्ट्री कार्य अब जिला मुख्यालय नहीं, स्थानीय स्तर पर होगा संभव रायपुर, पुसौरवासियों को अब जमीन की रजिस्ट्री के...
हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत
रायपुर, सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के तीर्थ स्थल बाबा भोरमदेव...