भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भोपाल के लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आवास योजना प्रारंभ की जाएगी, जिससे वंचितों को आवास उपलब्ध कराएं जाएंगे।मुख्यमंत्री मेघावी योजना प्रारंभ कर रहे है। जिससे हमारे बच्चों को लाभ मिले। महालोक की तर्ज पर प्रदेश के कई स्थानों पर धार्मिक लोग बनाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री की भाषण के मुख्य बिन्दु
- क्रांतिकारियों की त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण भारत आजाद हुआ। एक कसक हमारे सीने में आज भी है। आजादी तो मिली, लेकिन अखंड भारत नहीं मिला। विभाजन की विभिषिका भूले नहीं भूलती। उस समय ऐतिहासिक भूल हुई भारत के टुकड़े कर दिए गए।
- एक और ऐतिहासिक भूल हुई उस समय, कश्मीर की आजादी के लिए हमारी सेनाएं लड़ रही थीं, अचानक युद्ध विराम हो गया। बाद में कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान में रह गया। लेकिन, भारत में जो कश्मीर था, उसमें भी धारा 377 लगाकर भारत के साथ उसको एक नहीं होने दिया। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस धारा को खत्म कर ‘एक देश में दो विधान नहीं चलेंगे’ के संकल्प को पूरा किया गया है।
- दुनिया को आदर्श देने वाला हमारा देश आपसी मतभेदों के कारण बीच में गुलामी का शिकार हुआ। पहले मुगल, फिर अंग्रेजों के आक्रमण हुए। तब भी भारत ने अपनी संस्कृति, दर्शन, परंपरा को नहीं छोड़ा। भारत की आत्मा मरी नहीं। हमारे महापुरुष संघर्ष करते रहे।
- भारत ने दुनिया को हजारों साल पहले एकता का संदेश दिया। हमारे ऋषि कहते थे- एकम सत्यम विप्रा बहुधा वदंति, यानी- सत्य एक है: जिसे बुद्धिमान विभिन्न नामों से बुलाते हैं।
- भारत का इतिहास 75 साल पुराना नहीं है। हजारों साल पुराना तो ज्ञात इतिहास है हमारा। जब दुनिया के विकसित देशों में सभ्यता का सूर्य उदय नहीं हुआ था, तब हमारे यहां वेद रच दिए गए थे।
- आज देश उत्सव और आनंद में डूबा हुआ है। यह आजादी का अमृत काल है।
You Might Also Like
अब हर गांव-शहर तक दौड़ेगी सरकारी बस, करोड़ों यात्रियों को राहत
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार एक नई परिवहन कंपनी बनाने जा रही है। यह राज्य भर में चलने वाली सभी प्राइवेट...
प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी इंदौर में खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत
इंदौर गुरुवार अलसुबह इंदौर के कनाड़िया बायपास पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई,...
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: CM ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी...
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी – अरुण साव
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी - अरुण साव पीडब्लूडी के अभियंताओं के...