15 अगस्त से पहले यूपी को तोहफा: लखनऊ-जयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी

लखनऊ
15 अगस्त से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वंदे भारत की नई सौग़ात मिल सकती है। लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से जयपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रस्तावित है। यह ट्रेन सुबह 5:50 बजे लखनऊ से रवाना होकर दोपहर 2 बजे जयपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन दोपहर 3 बजे जयपुर से चलकर रात 11 बजे गोमतीनगर स्टेशन पर पहुंचेगी।
आठ घंटे में तय करेगी सफर
बताया जा रहा है कि हफ़्ते में 6 दिन वंदे भारत का संचालन होगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह सेमी हाई-स्पीड ट्रेन दोनों राजधानियों के बीच का सफर आठ घंटे में तय करेगी। शनिवार के दिन इसका संचालन नहीं होगा। उस दिन ट्रेन की मेंटेनेंस की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। इस कदम से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
बता दें कि भारत में इस समय 70 से ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। जिनमें सेमी हाई स्पीड ट्रेनों को यात्रियों का भी खूब साथ मिल रहा है। जिसकी वजह से ज्यादातर रूट्स पर इन ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी फुल है। जल्द ही नागपुर-पुणे, अमृतसर-कटरा और बेंगलुरु-बेलगावी के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस चल सकती है।
You Might Also Like
‘जीवन दान योजना’ से मिलेगी 5 लाख तक की मदद, UP के शिक्षक उठाएंगे इलाज का खर्च
लखनऊ उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। अब गंभीर बीमारी की स्थिति में उन्हें आर्थिक...
बेटी पर ज्यादा इनाम! योगी सरकार दे रही है 25 हजार रुपये, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक जनकल्याणकारी पहल की है। यह पहल गरीब और श्रमिक वर्ग के लिए...
UP में कांग्रेस की नई चाल: 8 अगस्त से निकलेगी ‘जय हिंद यात्रा’
लखनऊ भाजपा के घर-घर तिरंगा अभियान के बीच कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकालने का फैसला किया है। अखिल भारतीय...
अधिकारियों की लापरवाही पर CM योगी सख्त: ‘मंडलवार संवाद’ से होगी सीधी निगरानी
लखनऊ उत्तर प्रदेश में जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों के बीच लगातार बढ़ रही खटपट अब सरकार के लिए सिरदर्द बन...