लखीसराय
लखीसराय जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा और हरुहर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों में गंगा के जलस्तर में 8 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। फिलहाल हथीदह में जलस्तर 42.21 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान के करीब माना जा रहा है। इसके कारण दियारा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है।
गंगा का पानी तेजी से दियारा क्षेत्र में फैल रहा है, जिससे वहां की कृषि व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। खेतों की मेढ़ें डूब चुकी हैं और किसान अब नाव के सहारे शहर से संपर्क बनाए हुए हैं। ग्रामीणों को रोजाना जान जोखिम में डालकर बड़हिया बाजार और अन्य आवश्यक स्थलों तक पहुंचना पड़ रहा है।
दियारा निवासी किसान सुरेश सिंह ने बताया कि दियारा की भदई फसलें पूरी तरह डूब चुकी हैं। परवल, कद्दू, करैला, भिंडी, खीरा जैसी सब्जियां जलमग्न हो गई हैं। वहीं, किसान जनार्दन महतो ने बताया कि फसलें तैयार होने की स्थिति में थीं, ऐसे में भारी आर्थिक नुकसान तय है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। संभावित प्रभावित गांवों की पहचान कर ली गई है और राहत कार्यों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नावों की व्यवस्था, राहत सामग्री और अस्थायी शिविरों की तैयारी शुरू कर दी गई है ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाई जा सके।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की गति कम होने की संभावना से इनकार किया है। ऐसे में स्थिति और भी बिगड़ सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
You Might Also Like
बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाना योगी सरकार की प्राथमिकता, स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए गए ओरआरएस और जिंक कार्नर
लखनऊ, शून्य से पांच साल तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाना योगी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।...
चाईबासा में रिकवरी एजेंट की हत्या: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
चाईबासा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट की हत्या के मामले में 2 लोगों...
झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी: जंगल से 14 आईईडी बरामद
चाईबासा झारखंड में सुरक्षाबलों ने बीते रविवार को पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों की सीमा पर स्थित वन क्षेत्र से...
झारखंड में माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत: CM हेमंत ने JTDCL-CCL के बीच MoU कराया साइन
रांची झारखंड अपनी खनिज संपदा और खनन क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा...