इडली-वड़ा के दीवाने निकले ‘गेम ऑफ थ्रोंस’ स्टार, बंगलुरू में दिखे देसी स्वाद चखते

हॉलीवुड सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोंस' के कलाकार निकोलज कोस्टर वाल्डो इन दिनों भारत दौरे पर हैं। हाल ही में उन्हें बेंगलुरु के एक कैफे में देखा गया। यहां उन्होंने साउथ इंडिया की मशहूर डिश का लुत्फ लिया। हॉलीवुड अभिनेता सिंपल ड्रेस जींस और टीशर्ट में नजर आए।
भारत में नजर आए निकोलज कोस्टर वाल्डो
निकोलज कोस्टर वाल्डो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग उनके आस-पास हैं लेकिन उन्हें कोई नहीं पहचान रहा है। इसके बाद एक फैन ने उनका वीडियो बनाया और उनके साथ सेल्फी ली। हालांकि इस बात की उन्हें जानकारी नहीं हुई।
अभिनेता ने साउथ इंडिया की डिश का आनंद लिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि निकोलज टेबल पर अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे हैं। कैफे में अभिनेता ने इडली, डोसा और वड़ा खाया। ये तीनों साउथ इंडिया की मशहूर डिशेज हैं।
'गेम ऑफ थ्रोन्स' के फैंस उत्साहित हैं
एक तस्वीर में अभिनेता ने अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट के बाहर कई पोज दिए। अभिनेता के भारत दौरे से सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के फैंस उत्साहित हैं। कई यूजर हैरत में हैं कि अभिनेता बिना सुरक्षा और मीडिया के घूम रहे हैं। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि अभिनेता भारत का दौरा क्यों कर रहे हैं।
निकोलज का वर्कफ्रंट
निकोलज के काम की बात करें तो वह जल्द ही टीवी सीरीज 'King And Conqueror' में नजर आने वाले हैं। सीरीज ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है। इसका प्रीमियर 24 अगस्त 2025 से होगा।
You Might Also Like
‘छावा’ फेम विनीत कुमार बने पापा, शादी के तीन साल बाद घर आया नन्हा मेहमान
मुंबई मनोरंजन जगत से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। 'छावा' में नजर आए एक्टर विनीत कुमार सिंह...
वॉर 2 में कैमियो करेंगी आलिया भट्ट!
मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म वॉर 2 में कैमियो करती नजर आ सकती हैं।अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी...
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कारगलि दिवस के अवसर पर देश के वीरों को किया सलाम
मुंबई, बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आज कारगिल दिवस के अवसर पर देश के बहादुर वीरों को सलाम किया है,जिन्होंने...
दिव्यांका त्रिपाठी ने कारगिल विजय दिवस पर साझा किया बचपन का सपना, कहा- ‘पहनना चाहती थी सेना की वर्दी’
मुंबई, टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति व अभिनेता विवेक दहिया ने हाल ही में नासिक के ‘कॉम्बैट आर्मी...