पूरे भारत में लगाए जायेंगे चार लाख वृक्ष——– श्रीमती पूर्वी जैन राष्ट्रीय महासचिव

भोपाल
अखिल भारतीय पुस्तक लेखक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक भोपाल में आयोजित हुई, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के अतिरिक्त राष्ट्रीय सामान्य समिति के 22सदस्यों व मंत्रिमण्डल के सभी पदाधिकारीगणो की गरिमामयी उपस्थिति पूरे समय तक रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनोरमा जैन ने की । उन्होंने अपने उदबोधन में बताया कि यह संस्था साहित्य के माध्यम से समाज व देशसेवा के लिए कार्य करेगी इसके लिए संस्था द्वारा 8 उद्देश्य निर्धारित किये गए हैं जिसका तीसरा उद्देश्य भारत को प्रदूषणमुक्त करने के लिए जन जागृति अभियान चलाना और वृक्षारोपण करना है।
बैठक में पहला निर्णय लिया गया कि संस्था द्वारा अपनी जिला इकाइयों के माध्यम से भारत के प्रत्येक नगर मे प्रदेशाध्यक्षों की सहायता से चार लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य 30 नवंबर तक पूर्ण किया जायेगा ।
संस्था की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पूर्वी जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि इस संस्था के संस्थापक सदस्यों ने पूर्व में अखिल भारतीय पर्यावरण प्रदूषण एवं नशामुक्ति अभियान नामक संस्था के रूप में भारत के अनेक नगरों में 2014 से 2022 तक पर्यावरण की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया है। चूंकि साहित्यकारों द्वारा साहित्य के माध्यम यह कार्य भारत के प्रत्येक नगर में अधिक प्रभावी ढँग से किया जा सकता है इसीलिए भारत के प्रत्येक नगर के साहित्यकारों को जोड़ना आवश्यक हो गया। बैठक में सर्व सम्मति से दूसरा निर्णय लिया गया कि आज से यह संस्था अखिल भारतीय लेखक संघ के नाम से जानी जाएगी।
बैठक में तीसरा निर्णय लिया गया कि डॉ पूजा क्षेत्रपाल इंदौर ने इस संस्था के साथ मिलकर पर्यावरण की रक्षा के लिए सराहनीय कार्य किया है इसलिए उन्हें सम्मानित किया जाए।
और अंत में अपने आभार उदबोधन में राष्ट्रीय महासचिव ने सभी प्रदेशाध्यक्षों से आग्रह किया कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में जिलाध्यक्षों का मार्ग दर्शन करें, उनका हौसला बढ़ाएँ ताकि समाज और देश के विकास में संस्था उल्लेखनीय योगदान दे सके।
You Might Also Like
2040 तक 1 ट्रिलियन डॉलर पहुंचेगा भारत का केमिकल सेक्टर: नीति आयोग का अनुमान
नई दिल्ली नीति आयोग की एक रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया कि लक्षित सुधारों से 2040 तक भारत का...
गुरु पूर्णिमा पर्व 10 जुलाई को, गायन-वादन एवं नृत्य से गुरु की महानता के प्रति आदर प्रकट करेंगे प्रतिष्ठित कलाकार
भोपाल ''गुरु पूर्णिमा'' भारत की एक महान सांस्कृतिक परंपरा है, जो गुरु-शिष्य संबंध को आदर और श्रद्धा के साथ मनाने...
इंदौर में लव जिहाद का खुलासा! ‘राहुल’ निकला फहीम, 40 हिंदू लड़कियों से अश्लील चैट
इंदौर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बीते दिन बुधवार को चिकित्सक नगर के होटल गोल्डन स्काई में मुस्लिम युवक को...
नगरीय क्षेत्रों में झुग्गी बस्तियों के विस्तार को नियंत्रित करने कार्य-योजना बनाई जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नगरीय क्षेत्रों में उद्यानों और नगर वनों के विकास को प्रोत्साहित किया जाए सभी आवासीय परियोजनाओं में पौध-रोपण को दें...