बूढ़ा पहाड़ में माओवादियों के गढ़ में पहली बार शांतिपूर्ण मतदान, निडर होकर घरों से निकले मतदाता
![](https://ekhulasa.com/wp-content/uploads/2024/05/Bihar_07-1-7-750x428.jpg)
पलामू/मेदिनीनगर.
देशभर में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत मतदान हो रहा है। इस बीच झारखंड के बूढ़ा पहाड़ में पहली बार शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हुई। बता दें कि बूढ़ा पहाड़ को माओवादियों का गढ़ कहा जाता है, जो कि पलामू लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। लातेहार और गढ़वा जिलों से सटे बूढ़ा पहाड़ में तीन दशकों से माओवादिओं ने आतंक बरपाया हुआ था।
हाल ही में सुरक्षा बलों ने इस इलाके को माओवादियों से मुक्त कराया था। मतदाताओं के लिए हेसातु सरकारी स्कूल में बूथ नंबर 420 तैयार किया गया था, जहां अलग-अलग गांवों से आए सैकड़ों मतदाताओं में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 37 वर्ष के हल्कन किसान ने अपने जीवन में पहली मतदान किया है। किसान का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार मतदान किया है। इससे पहले माओवादियों की वजह से यहां से 13 किलोमीटर दूर मतदान के लिए जान पड़ता था, जिस वजह से बहुत कम लोग वोटिंग के लिए जाते थे। अब यह इलाका माओवादियों से मुक्त हो गया है। किसान ने बताया कि यहां के मतदाताओं ने उत्साहित होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
बूथ पर तैनात किया गया भारी सुरक्षा बल
मेदिनीनगर के उपखंड अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया। यहां कुल मिलाकर 771 मतदाता हैं, जो कि निश्चिंत होकर मतदान के लिए घरों से निकले। 50 वर्ष के विक्रम यादव ने कहा कि उन्होंने बिना किसी समस्या के अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वह पांच किलोमीटर दूर से पैदल चकर मतदान करने आए थे। बता दें कि बूढ़ा पहाड़ को माओवादियों से मुक्त कराने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा वर्ष 2022 से तीन अलग अलग ऑपरेशन चलाए गए। इन कार्रवाईयों में 14 माओवादी मारे गए जबकि, 590 माओवादी या तो पकड़े गए या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।
You Might Also Like
झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह हटाए गए, अनुराग गुप्ता को मिला प्रभार
रांची झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अनुराग गुप्ता को...
नीतीश कुमार की मिमिक्री करने की मिली सजा, MLC सुनील सिंह की छिनी विधायकी
पटना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी और राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई विधान पार्षद सुनील कुमार को...
दिलीप जायसवाल, बिहार और मदन राठौड़ राजस्थान के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बने
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डॉ. दिलीप जायसवाल को बिहार और मदन राठौड़...
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में अब तक नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव, सत्ता पक्ष पूछ रहा सवाल
पटना बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय...