गेलसेनकिरचेन (जर्मनी)
मैच से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो से हुई बातचीत ने ख्विचा कवारात्सखेलिया को इतना प्रेरित किया कि उनकी टीम जॉर्जिया ने यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप का बड़ा उलटफेर करते हुए रोनाल्डो की पुर्तगाल को 2.0 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई।
रोनाल्डो के प्रशंसक जॉर्जिया के सात नंबर जर्सी वाले कवारात्सखेलिया ने मैच से ठीक पहले अपने पसंदीदा खिलाड़ी से बात की। उन्हें रोनाल्डो की शर्ट भी तोहफे में मिली और इसी खिलाड़ी ने मैच में पहला गोल दाग दिया। रोनाल्डो अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं कर सके हैं।
जॉर्जिया को नॉकआउट में पहुंचने के लिये यह मैच हर हालत में जीतना था। उसने 93वें सेकंड में बढत बना ली जब जार्जेस एम के पास पर कवारात्सखेलिया ने गेंद गोल के भीतर डाला। दूसरा गोल 57वें मिनट में जॉर्जेस मिकाउतात्जे ने दागा। पुर्तगाल ग्रुप एफ से पहले ही क्वालीफाई कर चुका है जबकि जॉर्जिया तीसरी सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में पहुंचा। अब उसका सामना स्पेन से होगा जबकि पुर्तगाल की टक्कर स्लोवेनिया से होगी।
You Might Also Like
मुख्यमंत्री नायब सिंह का आह्वान: देश की तरक्की के लिए सेवा भाव से जुड़ें हर नागरिक
चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में स्थित शुकदेव आश्रम में स्वामी कल्याणदेव...
जून 2025 में भारत का व्यापार घाटा घटा, 18.78 अरब डॉलर पर पहुंचा
नई दिल्ली वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि इस साल जून...
देश लौटे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, माता-पिता बोले – ‘हमारा बेटा पूरे भारत का गौरव’
लखनऊ भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के सकुशल पृथ्वी पर लौट आने से देशवासियों में खुशी की लहर है। उनके...
पुणे पोर्श केस: आरोपी को नाबालिग मानकर चलेगा मुकदमा, JJB ने सुनाया फैसला
पुणे पुणे पोर्श एक्सीडेंट के बहुचर्चित मामले में अब एक अहम मोड़ सामने आया है। किशोर न्याय बोर्ड ने मंगलवार...