स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों को मिलेगी सौगात!
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर सकते हैं ये घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी सरकार हर वर्ग को साधने में जुटी है। वहीं कर्मचारियों पर सरकार का विशेष फोकस है। कर्मचारियों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर भी कर्मचारियों और पेंशनर्स को नई सौगात मिल सकती है।
यह भी पढ़ें…शासकीय सेवकों को 35 वर्ष की सेवा पर चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा
दरअसल, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा की कैशलेस पॉलिसी की घोषणा कर सकते हैं। प्रदेश के नियमित कर्मचारी, संविदा, दैनिक वेतन भोगी और पेंशनर्स को ये सौगात मिल सकती है। इससे पहले सरकार ने डीए समेत और कई सौगात कर्मचारियों को दी है। सरकार ने संविदा कर्मचारियों की वार्षिक अनुबंध प्रक्रिया समाप्त की है। साथ ही उनको 90 प्रतिशत के स्थान पर 100 प्रतिशत वेतन देने की घोषणा की थी। कैशलेस बीमा पॉलिसी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है। इसके तहत कर्मचारी कैशलेस उपचार का लाभ ले सकते हैं। सरकार 5 लाख तक की कैशलेस पॉलिसी की घोषणा कर सकती है।
You Might Also Like
अब हर गांव-शहर तक दौड़ेगी सरकारी बस, करोड़ों यात्रियों को राहत
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार एक नई परिवहन कंपनी बनाने जा रही है। यह राज्य भर में चलने वाली सभी प्राइवेट...
प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी इंदौर में खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत
इंदौर गुरुवार अलसुबह इंदौर के कनाड़िया बायपास पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई,...
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: CM ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी...
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी – अरुण साव
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी - अरुण साव पीडब्लूडी के अभियंताओं के...