Uncategorized

कोकोनट रबड़ी की आसान सी रेसिपी

8Views

मीठा कई लोगों को बेहद पसंद होता है। हालांकि, एक ही तरह की मिठाई-खीर खाकर अकसर मन ऊब जाता है। ऐसे में अगर आप मीठे में कुछ अलग और स्वादिष्ट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं कोकोनट रबड़ी की आसान सी रेसिपी।

सामग्री :

    1 लीटर फुल क्रीम दूध
    1/2 कप कद्दूकस नारियल
    1/2 कप खोया
    चीनी (स्वादानुसार)
    कटे हुए बादाम, काजू पिस्ता और इलायची
    10 केसर के धागे
    गुलाब की पंखुड़ियां (गार्निश के लिए)

विधि :

    सबसे पहले एक छोटे कटोरे में 10-15 काजू गर्म पानी में भिगो दें। इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
    इस बीच, एक पैन लें और उसमें फुल क्रीम दूध डालें। इसे तब तक गर्म करते रहें जब तक इसमें उबाल न आ जाए।
    जब ऐसा हो जाए तो आंच धीमी कर दें और दूध को 3/4 मात्रा होने तक पकाते रहें। ध्यान रखें कि इसे चलाते रहें ताकि यह पैन से चिपके नहीं।
    इस समय, दूध में केसर के धागे और खोया मिलाएं। इसे कुछ मिनटों तक चलाते रहें और जो भी पैन के किनारे चिपक जाए उसे निकाल दें।
    इसके बाद एक मिक्सर लें और भीगे हुए काजू को बारीक पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें।
    अब मिश्रण में चीनी और कद्दूकस किया हुआ नारियल मिलाएं।
    इसे अच्छे से मिलाएं और तब तक चलाते रहें जब तक दूध गाढ़ा न होने लगे।
    इसमें काजू का पेस्ट मिलाएं और इसे तब तक पकाते रहें जब तक इसका कच्चापन खत्म न हो जाए।
    फिर इस मिश्रण में कुटी हुई इलायची डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। आंच से उतारें और ठंडा होने दें।
    नारियल रबड़ी को सर्विंग बाउल में डालें और गुलाब की पंखुड़ियों और कटे हुए मेवों से सजाएं।
    आपकी नारियल रबड़ी तैयार है! आप इसे जलेबी या गुलाब जामुन के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

admin
the authoradmin