भोपाल
राजधानी में बड़े तालाब का पेट अब तेजी से भरने लगा है। सीहोर क्षेत्र में हुई कल रात से तेज बारिश के बाद अब कोलांस नदी साढ़े छह फीट चढ़ कर बह रही है। इसको देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर पानी का फ्लो ऐसा ही रहा तो देर रात भदभदा डेम के गेट खोले जा सकते हैं।
आज सुबह अपर लेक का वॉटर लेवल 1665.46 फीट था। जबकि इसका फुल टैंक लेवल 1666.80 है। तालाब का पेट भरने में कोलांस नदी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसके साथ ही कोलार डैम का जल स्तर 459.13 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि इसका फुल लेवल 462.20 मीटर है। केरवा डैम का जल स्तर 508.35 मीटर पर पहुंच गया है जबकि इसका फुल लेवल 509.93 मीटर है। कलियासोत डैम का जल स्तर 503.50 मीटर पर पहुंच गया है जबकि इसका फुल लेवल 506.67 मीटर है।
भदभदा डेम के गेटों की नगर निगम की टीम 24 घंटें की वॉचिंग कर रही है। आमतौर पर झील का लेवल 1666.30 के आसपास पहुंचते ही भदभदा डेम के गेटों को खोल दिया जाता है। इसके लिये आज दोपहर बाद इस एरिया में इसका अलार्म बजा दिया जाएगा। डेम से निकलने वाले पानी के रूट में कोई न हो उसके लिये फिजिकल सर्वे भी किया जा रहा है ताकि पानी निकलते समय कोई मछली पकड़ने वाले उसमें न फंसे।
You Might Also Like
नए साल के जश्न की तैयारी, पचमढ़ी, मढ़ई, पेंच, कान्हा के होटल, रिसोर्ट फुल, मांडू, ओरछा भी 90 फीसदी बुक
भोपाल नए साल और क्रिसमस की छुट्टी मनाने के लिए लोगों ने होटलों की बुकिंग शुरू कर दी है। यही...
प्रदेश संगठन को लेकर दिल्ली में कांग्रेस वेट एंड वॉच की स्थिति में
भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार पर दिल्ली में शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक के बाद भी...
पीडब्लूडी में नवनियुक्त इंजीनियरों पर लटकी तलवार
भोपाल लोक निर्माण विभाग में नवनियुक्त इंजीनियरों को अब परिवीक्षा अवधि समाप्त करने के लिए विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य...
मध्य प्रदेश में हार के बाद लोकसभा की तैयारी कर रही कांग्रेस, निराश कार्यकर्ताओं में जोश भरने आएंगे पर्यवेक्षक
भोपाल मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बुरी तरह हार के बाद अब पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।...