रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। इसके चलते सीएम हेमंत दिल्ली रवाना हुए।
बता दें कि आज से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र 7 अगस्त तक चलेगा। आज विधानसभा के मॉनसून सत्र में भाग लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गए। मुख्यमंत्री 30 जुलाई को ही दिल्ली से रांची आए थे। वह पिता की देखभाल के लिए 24 जून से लगातार दिल्ली में है।
गौरतलब है कि बीते दिनों शिबू सोरेन को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली ले जाया गया था। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह कुछ दिन तक वेंटिलेटर पर भी रहे। 81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। वे एक साल से डायलिसिस पर हैं और पहले भी उनकी बायपास सर्जरी हो चुकी है।
You Might Also Like
HPV वैक्सीन के बाद कई छात्राएं बीमार, स्कूल में अफरा-तफरी
बांका बांका जिले के अमरपुर स्थित आदर्श बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सर्वाइकल...
बिहार में SIR पर बवाल, बांग्लादेश सीमा से सटे 4 जिलों में 7.6 लाख वोटरों के नाम हटाए गए
पटना बिहार के सीमांचल जिसमें चार जिले महत्वपूर्ण रूप से आते हैं अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार, की ड्राफ्ट मतदाता...
बिहार में किसान उत्सव दिवस: शिवराज सिंह बोले – अन्नदाता की समृद्धि प्राथमिकता
पटना केंद्रीय कृषि मंत्री आज बिहार दौरे पर हैं। वह पटना के बापू सभागार में पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम...
दुमका में भारी बारिश का कहर: मकान ढहने से मासूम की मौत, बहन घायल
दुमका झारखंड के दुमका जिले में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के कारण मकान ढह जाने से 10 वर्षीय एक लड़के...