भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने रविवार को अपने क्षेत्र में वादा निभाओ यात्रा शुरू की। आगर मालवा जिले के नलखेड़ा से उन्होंने यह यात्रा शुरू की। इससे पहले उन्होंने मां बगलामुखी माता मंदिर हवन और पूजा की। पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने वादा निभाओ यात्रा शुरू की। यह यात्रा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा में एक-एक दिन निकाली जाएगी। हर दिन करीब15 से 20 किलोमीटर दिग्विजय सिंह पैदल चलेंगे।
दिग्विजय सिंह अगले आठ दिन तक हर राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों के बीच में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए वादों को याद दिलाएंगे और जो वादे पूरे नहीं हुए हैं उन्हें लेकर जनता के बीच में जाकर मांग करेंगे कि इन वादों को सरकार निभाए। इस यात्रा की शुरूआत राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सुसनेर विधानसभा के नलखेड़ा से की गई। यहां पर प्रसिद्ध मां बगालामुखी का मंदिर है। इस मंदिर में हर दिन और रात में लोग अपने यक्ष, वैभव और जीत के लिए हवन करते हैं। रविवार की सुबह यहां पर दिग्विजय सिंह ने भी हवन किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा और पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा भी थे। यहां पर हवन-पूजन करने के बाद उन्होंने यात्रा शुरू की। यात्रा शुरू करने से पहले वे डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर भी गए।
पहले नहीं लड़ना चाहते थे चुनाव
यहां पर मीडिया से चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह सही है कि वे पहले चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी का आदेश हुआ तो वे चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे नेताओं पर निशानासाधते हुए कहा कि जो जा रहे हैं उनका पार्टी की विचारधारा से कोई लेना देना नहीं था। वे दलाली करने के लिए गए हैं।
You Might Also Like
गुरु पूर्णिमा पर्व 10 जुलाई को, गायन-वादन एवं नृत्य से गुरु की महानता के प्रति आदर प्रकट करेंगे प्रतिष्ठित कलाकार
भोपाल ''गुरु पूर्णिमा'' भारत की एक महान सांस्कृतिक परंपरा है, जो गुरु-शिष्य संबंध को आदर और श्रद्धा के साथ मनाने...
इंदौर में लव जिहाद का खुलासा! ‘राहुल’ निकला फहीम, 40 हिंदू लड़कियों से अश्लील चैट
इंदौर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बीते दिन बुधवार को चिकित्सक नगर के होटल गोल्डन स्काई में मुस्लिम युवक को...
नगरीय क्षेत्रों में झुग्गी बस्तियों के विस्तार को नियंत्रित करने कार्य-योजना बनाई जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नगरीय क्षेत्रों में उद्यानों और नगर वनों के विकास को प्रोत्साहित किया जाए सभी आवासीय परियोजनाओं में पौध-रोपण को दें...
उम्रदराज गाड़ियों पर बैन हट सकता है! मंत्री सिरसा ने बताए नियम के कई दोष
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में 1 जुलाई से लागू हुए 'एंड ऑफ लाइफ व्हीकल' (ELV) नियमों के तहत की जा...