उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने जबलपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया

भोपाल
उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को सिहोरा के पास नेशनल हाईवे पर कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे तीर्थयात्रियों की ग्राम मोहला बरगी के पास टेंपो ट्रेवलर एवं ट्रक के टकराने से हुई दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना में टेंपो ट्रेवलर में सवार आंध्र प्रदेश के 7 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। घायल 2 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और एसडीएम रूपेश सिंघई तुरंत ही मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये। कलेक्टर जबलपुर ने बताया कि मृत व्यक्तियों को सिहोरा अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया है एवं घायलों का सिहोरा जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
You Might Also Like
कूनो में आज छोड़े जाएंगे 5 और चीते, पर्यटक कर सकेंगे दीदार
श्योपुर कूनो नेशनल पार्क अब चीतों को सूट करने लगा है. यहां 26 चीतों का कुनबा अब प्रकृति से तालमेल...
आईपीएस मनीष शंकर शर्मा का निधन, स्पेशल डीजी रेल के पद पर थे, पिता रह चुके मप्र के पूर्व मुख्य सचिव
भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा का दिल्ली...
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री आयेंगे झाबुआ
इन्दौर म.प्र. शासन द्वारा जरूरतमंद निराश्रित/निर्धन परिवारों की कन्या/विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री कन्या...
विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है ग्वालियर : ऊर्जा मंत्री तोमर
ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के वार्ड 2 में 60 हार्सपावर मोटर का लोकार्पण किया।...