नई दिल्ली
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश की निंदा की और संसद में इसका विरोध करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) का समर्थन करने की घोषणा की।
उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से भी इस मामले पर 'आप' का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर अध्यादेश की घोषणा संविधान का ''घोर उल्लंघन'' है और यह किसी भी उस राज्य में हो सकता है जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार नहीं है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के यहां माकपा के कार्यालय में येचुरी से मुलाकात करने के बाद यह घोषणा की गई।
बैठक के बाद येचुरी ने केजरीवाल के साथ यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हम केंद्र द्वारा लाए अध्यादेश की निंदा करते हैं। यह असंवैधानिक है। हम सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस से हमारे संविधान को बचाने के लिए आगे आने की अपील करते हैं।''
उन्होंने कहा, '' राज्यसभा हो या कहीं भी, हम अध्यादेश का विरोध करेंगे।''
केंद्र ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और दानिक्स कैडर के अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के लिए हाल ही में एक अध्यादेश जारी किया था।
यह अध्यादेश उच्चतम न्यायालय द्वारा दिल्ली में निर्वाचित सरकार को पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि से संबंधित मामलों को छोड़कर अन्य मामलों का नियंत्रण सौंपने के बाद लाया गया है।
अध्यादेश की घोषणा के छह महीने के भीतर केंद्र को इसकी जगह संसद में एक विधेयक पेश करना होगा।
You Might Also Like
BJP अध्यक्ष पद की दौड़ में खटास? RSS को नहीं भाया एक नाम, धनखड़ के इस्तीफे से बढ़ी बेचैनी
नई दिल्ली अध्यक्ष के चुनाव के बीच उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे ने भारतीय जनता पार्टी का काम...
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से खुद हटे थरूर, सरकार पर नहीं करना चाहते थे हमला
नई दिल्ली संसद में बोलने वालों की लिस्ट में नाम ना शामिल होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया...
चिदंबरम का बयान: पहलगाम हमले में पाक भूमिका के कोई पुख्ता सबूत नहीं
नई दिल्ली वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार की नीति पर...
ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में आज मैराथन बहस: राजनाथ सिंह देंगे शुरुआत
नई दिल्ली संसद के मॉनसून सत्र में सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे लंबी चर्चा की शुरुआत...