नई दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 20 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दो हार के बाद जीत का खाता खोला है। आईपीएल 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 16 गेंद में नाबाद 37 रन की धमाकेदार पारी खेली। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने तीन और खलील ने दो विकेट लिए।
192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। रचिन रविंद्र के बल्ले से रन नहीं निकले। उन्होंने 12 गेंद में दो रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 26 गेंद में 34 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे 30 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। समीर रिजवी खाता भी नहीं खोल सके। मुकेश ने लगातार गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। शिवम दुबे ने 17 गेंद में 18 रन बनाए। इसके बाद जडेजा और धोनी ने तूफानी पारी खेली। धोनी ने 16 गेंद में 37 रन की पारी खेली और नाबाद लौटे। जडेजा ने 17 गेंद में 21 रन बनाए। मैच के अंतिम ओवर में धोनी ने दो चौके और दो छक्के लगाए। इस ओवर में धोनी ने 20 रन बटोरे।
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 51 रन का योगदान दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने शानदार शुरुआत दिलाई। डेविड वॉर्नर 35 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पथिराना ने उनका शानदार कैच लपका है। पृथ्वी शॉ 27 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। मार्श 18 और स्टब्स बिना खाता खोले आउट हुए। ऋषभ पंत 32 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल सात और अभिषेक 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पथिराना ने दो विकेट चटकाए।
You Might Also Like
मध्यप्रदेश के 4327 छात्रों को लैपटॉप के लिए आज दस करोड़ रुपए दिए जाएंगे, हर बच्चे को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार 4 जुलाई को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन...
Su-30MKI फाइटर जेट अपग्रेड करने पर हजारों करोड़ खर्च करेगी
नई दिल्ली Su-30MKI Super-30 Project: पिछले 20-25 साल में डिफेंस सेक्टर में आमूलचूल बदलाव आए हैं. टेक्नोलॉजी में डेवलपमेंट के...
भारत 2036 में ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा, सऊदी अरब, तुर्किये भी मेजबानी की दौड़ में शामिल
अहमदाबाद ओलंपिक 2036 की मेजबानी को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। भारत इस वक्त ओलंपिक 2036 की...
मध्य प्रदेश में एक अक्टूबर से महंगा होगा टाइगर रिजर्व पर्यटन, दस प्रतिशत बढ़ तक जाएगी एंट्री फीस, विदेशियों को चुकानी होगी दोगुनी राशि
भोपाल एमपी में नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में घूमना एक अक्टूबर से महंगा हो जाएगा। सरकार ने मौजूदा प्रवेश...