गत चैम्पियन हेले लेमी बेरहानू और अबराश मिनसेवो ने पुरुष और महिला स्पर्धा खिताब अपने नाम किये
मुंबई
गत चैम्पियन हेले लेमी बेरहानू और अबराश मिनसेवो ने रविवार को यहां क्रमश: पुरुष और महिला स्पर्धा खिताब अपने नाम किये जिससे टाटा मुंबई मैराथन में इथियोपिया के धावकों का दबदबा रहा।
भारतीय पुरुष धावकों में श्रीनू बुगाथा ने 2:17:29 सेकेंड के समय से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनके बाद गोपी थोनाकल दूसरे और शेर सिंह तंवर तीसरे स्थान पर रहे। सभी वर्गों की एलीट रेस में इथियोपियाई एथलीट ने बाजी मारी। पुरुष एलीट वर्ग में लेमी ने 'गोल्ड लेबल रोड रेस' में 2:07:50 सेकेंड के समय से लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
हेमैनोट अलेव (2:09:03) दूसरे स्थान और मितकू टाफा (2:09:58) तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग में भारत के बुगाथा आठवें स्थान पर रहे। महिलाओं में मिनसेवो ने स्वर्ण पदक जीता जबकि हमवतन मुलुहाबत तसेगा दूसरे और मेधिन बेजेने तीसरे स्थान पर रहीं। भारतीय महिलाओं में निरमाबेन ठाकोर भरतजी एलीट रेस पूरी की।
You Might Also Like
शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 का राशिफल
मेष राशि- आज मेष राशि वालों को कानूनी विवादों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। नई प्रॉपर्टी...
मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, खरगोन में चल रही थी नशे की खेती, 620 पौधे जब्त
खरगोन आपेरशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (गांजे) की खेती करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की...
महामुंबई मुंबई मेट्रो 2A और 7 पर अब आप वाट्सएप से टिकट बुक कर सकते हैं
मुंबई महामुंबई मुंबई मेट्रो 2A और 7 पर अब आप वाट्सएप से टिकट बुक कर सकते हैं। यह सुविधा महा...
हरियाणा की हार के बाद कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, छह बार के विधायक अजय सिंह यादव ने छोड़ी पार्टी
चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी को राज्य में बड़ा झटका लगा है। राजद सुप्रीमो लालू...