दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के संकल्प पत्र पर तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस का कॉपी पेस्ट है भाजपा का संकल्प पत्र
रोहतक
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां जोरों-शोरों से चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं। जिसके चलते आज रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज बहादुरगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र जून के पक्ष में वोट मांगने आए थे। यहां भाजपा छोड़कर आए पहलवान हरीश, पंडित रमेश ,सुलेखा दलाल को सैंकड़ों भाजपाइयों के साथ कांग्रेस में शामिल भी कराया। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। भाजपा के संकल्प पत्र को दीपेंद्र हुडा ने कांग्रेस की कॉपी पेस्ट बताया है।
दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के संकल्प पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 2 हजार देने की घोषणा की तो भाजपा ने 2100 कर दी। कांग्रेस ने गैस सिलेंडर 500 में देने की गारंटी दी तो भाजपा ने उसे भी कॉपी कर लिया। दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा के तो 2014 के वादे भी पूरे नहीं हुए। भाजपा का हर संकल्प महज जुमला ही निकलता है।
वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने नूना माजरा और मांडौठी सहित कई गांवों में सभा कर राजेन्द्र जून को जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। भाजपा के कुशासन का अंत करने के लिए लोग कांग्रेस को वोट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और विकास के नए युग का आगाज भी होगा।
You Might Also Like
हरियाणा में बारिश में भी नहीं रुका निर्दलीय प्रत्याशी कपूर नरवाल का काफिला, लोगों का मिल रहा भारी समर्थन
गोहाना हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों-शोरों से जारी है। बरोदा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कपूर...
कांग्रेस की लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा की एकाएक चुनावी प्रचार से किनारा कर लिया, पार्टी के मुश्किले बढ़ा सकती है
चंडीगढ़ हरियाणा के विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया से पहले तक पूरे प्रदेश के दौरे पर निकली कांग्रेस की लोकसभा...
18वीं लोकसभा में सत्ता पक्ष और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच चल रही सियासी रस्साकशी सुलझ गई
नई दिल्ली संसदीय समितियों के गठन को लेकर 18वीं लोकसभा में सत्ता पक्ष और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच...
आप पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद अब नए मिशन पर
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद अब नए...