पटना
बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में राज्य का सियासी माहौल काफी गर्माया हुआ है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को निशाना बनाते हुए एक चुनावी दांव खेला है।शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर बात की। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस पार्टी बिहार में 5 लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटेगी।
'माई-बहन मान योजना' और राहुल गांधी की तस्वीर
यह सैनिटरी पैड सामान्य नहीं होंगे बल्कि इनके डब्बे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर होगी। पैकेट पर 'माई-बहन मान योजना' और 'अखिल भारतीय महिला कांग्रेस' लिखा होगा। साथ ही इस पर 'जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि – 2500 रुपए महीना' का वादा भी छपा है, जो कांग्रेस की संभावित योजनाओं का संकेत देता है।
महिलाओं को जागरूक करने का अभियान
राजेश राम ने आगे बताया कि बिहार की महिलाओं के लिए कांग्रेस ने विशेष तैयारी की है। उन्होंने कहा, "राज्य की महिलाओं को सैनिटरी पैड दिया जाएगा। यह सैनिटरी पैड प्रत्येक महिला तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए हम एक बड़ा अभियान चलाने जा रहे हैं।" उन्होंने दोहराया कि उनका लक्ष्य 5 लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटना है। महिला कांग्रेस इस अभियान के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करेगी।
बीजेपी का पलटवार: 'महिलाओं का अपमान'
कांग्रेस की इस पहल पर बीजेपी ने तुरंत आपत्ति जताई है। बीजेपी प्रवक्ता रमेश भंडारी ने सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर को लेकर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा, "सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर बिहार की महिलाओं का अपमान है। कांग्रेस एक महिला विरोधी पार्टी है।" भंडारी ने यह भी कहा कि बिहार की महिलाएं कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को इस अपमान का सबक सिखाएंगी। यह मुद्दा आगामी चुनावों में राजनीतिक बहस का एक नया केंद्र बन सकता है।
You Might Also Like
सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में जारी रहेगी लालू पर कार्रवाई
पटना नौकरी के बदले जमीन देने (लैंड फॉर जॉब) के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद...
CRPF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, आत्महत्या से फैली सनसनी
बीजापुर सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना मिंगाचल कैंप की है,...
बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का दांव, आशा-ममता कार्यकर्ताओं का बढ़ा मानदेय
पटना बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है।...
पटना में बड़ा सड़क हादसा: खड़ी बस में ट्रक की टक्कर, तीन यात्री गंभीर रूप से घायल
पटना पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास फुलवारी शरीफ-नौबतपुर एनएच-139 पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार...