भोपाल
सर्द हवाओं ने पूरे मध्य प्रदेश में सिहरन बढ़ा दी है। मंगलवार-बुधवार की रात सबसे कम 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में रिकॉर्ड हुआ। 17 जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, राजधानी में रात के समय कुछ बादल छाए रहने से रात का तापमान मंगलवार से 2.2 डिग्री से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
बता दें कि मंगलवार को रात का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, बुधवार को पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। रात के तापमान में कुछ और गिरावट आने के आसार हैं।
पिछले दिनों उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में वर्षा भी हुई है। हवाओं का रुख उत्तरी व उत्तर-पूर्वी होने से पूरे मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। इस समय उत्तर भारत क्षेत्र में कोई भी प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है।
वहीं, हवाओं का रुख उत्तरी व उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इस कारण से दिन-रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। उसके बाद प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने के संकेत हैं। उसके बाद हवाओं का रुख बदलने से तापमान में धीरे-धीरे कुछ बढ़ोतरी होने के भी आसार हैं।
प्रमुख शहरों की न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो दतिया में 12.3, ग्वालियर 12.4, भोपाल 15, जबलपुर में 14.2, इंदौर में 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग में अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में भी तापमान में इसी तरह की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकांश तापमान जहां स्थिर रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। ऐसे में लोगों को ठंड का एहसास हो सकता है।
You Might Also Like
पीएम मोदी ने संबोधन में कहा- घाना एक ऐसा देश है जो साहस के साथ खड़ा है, भारत सबके भले की बात करता है
अकारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी ने गुरुवार को घाना की संसद को...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जुलाई को विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए अंतरित करेंगे राशि
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार 4 जुलाई को प्रात: 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में...
केंद्र सरकार से मिली मंजूरी, भारत आएंगी पाकिस्तान की हॉकी टीमें, खेलेंगी 2 टूर्नामेंट…
नई दिल्ली पाकिस्तान की हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप में खेलने से नहीं रोका...
छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म पीड़िताओं को अब मिलेगी राहत, 40 करोड़ रुपये मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू
बिलासपुर प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं से प्रभावित महिलाओं को मुआवजा न मिलने को लेकर दायर जनहित याचिका पर छत्तीसगढ़...