CM की नरेंद्र सिंह राजपूत से मुलाकात ने हाटपीपल्या सीट की राजनीतिक गलियारों में चर्चा की तेज

भोपाल
शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओंकारेश्वर से भोपाल वापस आते वक्त अचानक से देवास जिले के एक रिसोर्ट में रूक गए। इस रिसोर्ट से रवाना होने के बाद अचानक से राजनीतिक गलियारों में हाटपीपल्या सीट को लेकर चर्चा तेज हो गई। दरअसल इस रिपोर्ट के संचालक नरेंद्र सिंह राजपूत हाटपीपल्या से दावेदारी कर रहे हैं। वे देवास जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं।
राजपूत भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं। वे हाटपीपल्या सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अचानक से उनके बीआर रिसोर्ट में रूकने को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां पर आए और उन्होंने नरेंद्र सिंह राजपूत के बेटे जयंत सिंह और रजतपाल सिंह से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र सिंह से भी फोन पर लंबी बात की। इस दौरान यहां पर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और एसपी संपत उपाध्याय भी मौजूद थे।
You Might Also Like
निर्माण कार्यों में लायें गति, समानांतर रूप से खरीदें आवश्यक उपकरण एवं फर्नीचर: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सागर उप मुख्यमंत्री एवं सागर ज़िले के प्रभारी राजेन्द्र शुक्ल ने स्वास्थ्य अधोसंरचना निर्माण कार्यों में गति लाने और समानांतर...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फड़नवीस की मौजूदगी में 10 मई को होगा एमओयू साइन
ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना मुख्यमंत्री डॉ. यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फड़नवीस की मौजूदगी में 10 मई को होगा...
AWACS सिस्टम होता क्या है, जिसे भारत ने तबाह कर दिया, पाकिस्तान कैसे करता है इसे इस्तेमाल
नईदिल्ली भारत ने पाकिस्तान की नापाक हरकत का जवाब देते हुए जबरदस्त कार्रवाई की है। इस जवाबी हमले में पाकिस्तान...
शासकीय सेवकों का मंहगाई भत्ता बढ़ाकर 55 प्रतिशत किया गया, आदेश जारी
भोपाल राज्य शासन ने शासकीय सेवकों को बड़ी राहत देते हुए मंहगाई भत्ते की दर में वृद्धि का आदेश जारी...