–कहा, उनकी वीरता, अदम्य साहस, शौर्य को ये देश सदैव याद रखेगा
भोपाल। देश आज 24वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह विशेष दिवस भारतीय सेना के उन जांबाजों को समर्पित है, जिन्होंने तमाम चुनौतियों को पार करते हुए 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेडक़र दुर्गम चोटियों पर पुन: भारत का तिरंगा फहराया था। कारगिल विजय दिवस के इस खास मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी में अरेरा हिल्स पर स्थित शौर्य स्मारक पहुंचे और पुष्पचक्र अर्पित कर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी एवं उनके शौर्य को याद किया।
इससे पहले सीएम शिवराज ने ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने वर्ष 1999 में मई से जुलाई के मध्य पाकिस्तान से हुए उस युद्ध के दौर को याद करते हुए कहा कि वो एक ऐसा युद्ध था, जिसमें दोनों सेनाएं बराबरी पर नहीं थीं। भारतीय सेना के हमारे वीर जवानों ने ऊंची पहाडिय़ों पर चढ़ाई चढ़ते हुए विजय पताका फराई। भारतीय सेना ने जिस वीरता का परिचय दिया, वह दुनिया के इतिहास में अद्भुत, अभूतपूर्व है। पाकिस्तानी सेना को हमने खदेड़ा। पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए। हमारे भी 527 जवान बलिदान हुए। मैं उनके चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। उनकी वीरता को, अदम्य साहस को, शौर्य को ये देश सदैव याद रखेगा।
You Might Also Like
अब हर गांव-शहर तक दौड़ेगी सरकारी बस, करोड़ों यात्रियों को राहत
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार एक नई परिवहन कंपनी बनाने जा रही है। यह राज्य भर में चलने वाली सभी प्राइवेट...
प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी इंदौर में खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत
इंदौर गुरुवार अलसुबह इंदौर के कनाड़िया बायपास पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई,...
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: CM ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी...
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी – अरुण साव
रायपुर : गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्रियों के चयन के लिए मानकों की जानकारी जरूरी - अरुण साव पीडब्लूडी के अभियंताओं के...