नागपुर
MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार सुबह अचानक नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से करीब 45 मिनट तक चर्चा की। मध्य प्रदेश में बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने राज्य की शराब नीति को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। ऐसे में शिवराज सिंह का नागपुर दौरा अहम माना जा रहा है।
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पिछले कुछ दिनों से राज्य सरकार के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी कर रही हैं। राज्य में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। उमा भारती के हमलावर तेवरों के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भाजपा सरकार बैकफुट पर आ गई है। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और केंद्र के अन्य नेताओं ने इस मामले में उमा भारती से चर्चा की। उसके बाद भी उमा भारती लगातार शराब नीति की आलोचना कर रही हैं। इसे लेकर 12 फरवरी को किया गया उनका ट्वीट राजनीतिक गलियारों में काफी वायरल हो रहा है।
उमा भारती के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से काफी करीबी रिश्ते रहे हैं। इसलिए राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि शिवराज सिंह ने बुधवार को सरसंघचालक से मुलाकात की और उनके सामने मामले को लेकर अपना पक्ष रखा। विशेष विमान से बुधवार सुबह नागपुर पहुंचे शिवराज चौहान एयरपोर्ट से सीधे संघ मुख्यालय गए और करीब 45 मिनट तक चर्चा की। अमूमन नागपुर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मीडिया से बात करते हैं। लेकिन सरसंघचालक से हुई मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मीडिया से किनारा करते हुए वापस एयरपोर्ट लौटे। बहरहाल इस मुलाकात पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
You Might Also Like
राहुल गांधी की रणनीति फेल? मोहन सरकार पर नहीं पड़ा कोई असर, पार्टी बदलाव भी बेअसर
भोपाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में बदलाव के जिस दौर की शुरुआत...
‘हम अपने राष्ट्रीय हितों पर प्रतिबृद्ध’, US टैरिफ पर बोले पीयूष गोयल
नई दिल्ली संसद के दोनों सदनों, राज्यसभा और लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा संपन्न हो गई है. अब दोनों...
राज्य की सड़कों और विकास योजनाओं पर चर्चा करने आज शाम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके...
इटारसी-नागपुर चौथी रेल लाइन को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिली
नई दिल्ली केंद्रीय कैबिनेट ने बैठक में छह बड़े फैसले किए हैं. कैबिनेट ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार,...