हरदा
जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हरदा पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चेहरा है, दूसरी ओर कमल नाथ का थका हुआ चेहरा है। कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकालेेंगे तो जनता को कमल नाथ का थका हुआ चेहरा देखना पड़ेगा।
उनके नेतृत्व में जनता के बीच जाएंगे तो भाजपा को ही फायदा होगा। उन्हाेंने कहा कि वे कमल नाथ को भाजपा में शामिल होने का आफर दे चुका हूं, लेकिन उनके लिए गांधी परिवार जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए देश पहले नहीं है, उनके लिए गांधी परिवार पहले है। जबकि भाजपा के लिए देश पहले है। भाजपा बाद में है।
जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने हरदा में पैदल रोड शो किया। इसके बाद जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा, कृषि मंत्री कमल पटेल सहित भाजपा नेता शामिल रहे।
You Might Also Like
शिवसेना चुनाव चिन्ह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई को होगी सुनवाई
नई दिल्ली उच्चतम न्यायालय शिवसेना और शिवसेना (यूबीटी) के बीच 'धनुष-बाण' चुनाव चिह्न आवंटन विवाद से संबंधित मामले में 14...
नेता प्रतिपक्ष बने राहुल गांधी को एक साल पूरा, BJP ने कहा– ‘अयोग्य और असफल’
नई दिल्ली नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी की नियुक्ति को पिछले महीने एक साल पूरे हो गए। कांग्रेस...
जयराम रमेश का हमला: मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को किया तबाह, प्रति व्यक्ति कर्ज 4.8 लाख पहुंचा
नई दिल्ली कांग्रेस ने भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट से संबंधित खबरों का हवाला देते हुए बुधवार को आरोप लगाया...
कांग्रेस नेता ने भारतीय राज्य को बताया ‘पड़ोसी देश’, माफी में कहा – जुबान फिसल गई
नई दिल्ली कांग्रेस नेता अजय कुमार की सिक्किम को ‘‘पड़ोसी देश’’ बताने संबंधी टिप्पणी की राज्य के राजनीतिक दलों सहित...