सीएम मोहन यादव हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, नई दिल्ली और महाराष्ट्र में जनसभाएं और रोड शो करेंगे
भोपाल
मध्य प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन के संदर्भ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निरंतर सक्रिय रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में चार चरण में मतदान सुचारू रूप से पूर्ण होने के बाद अब अन्य राज्यों में संगठन के प्रचार के लिए जाएंगे। वो स्टार प्रचारक के तौर पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, नई दिल्ली और महाराष्ट्र में जनसभाएं और रोड शो करेंगे।
14 मई से 19 मई तक अन्य राज्यों में करेंगे चुनाव प्रचार
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 मई से 19 मई तक निरंतर राज्यों के भ्रमण पर रहेंगे। जिसमें 14 मई यानी आज वो भोपाल से खजुराहो होते हुए उत्तर प्रदेश के महोबा जाएंगे और वहां हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं आज की शाम यानी 14 मई को नई दिल्ली पहुंचेंगे जहां पर वो रोड शो और स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सीएम मोहन यादव 15 मई को नई दिल्ली से हरियाणा जाएंगे वहां रोहतक संसदीय क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे। इसी शाम हरियाणा के रेवाड़ी से नई दिल्ली जाएंगे। जहां पर सीएम पश्चिम दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र में रोड शो में हिस्सा लेंगे।
You Might Also Like
हरियाणा की हार के बाद कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, छह बार के विधायक अजय सिंह यादव ने छोड़ी पार्टी
चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी को राज्य में बड़ा झटका लगा है। राजद सुप्रीमो लालू...
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा सियासी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार
महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन करने...
हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा सीट से धमाकेदार जीत हासिल करने वाले राव नरबीर सिंह बने मंत्री
हरियाणा हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा सीट से धमाकेदार जीत हासिल करने वाले राव नरबीर सिंह नायब सिंह सैनी सरकार...
कांग्रेस को जीती पारी को हारना आता है, INDIA अलायंस के दल ही कसने लगे तंज, हरियाणा के नतीजों से बहुत कुछ सीखना
हरियाणा हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद INDIA अलायंस के सदस्य कांग्रेस पर सवाल उठाने लगे हैं। महाराष्ट्र में...