भूतपूर्व सैनिकों की रैली में शामिल हुए सीएम डॉ मोहन यादव, बोले- सेना का जवान कागज से रिटायर्ड होता है, सेवा से नहीं
भोपाल
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव भूतपूर्व सैनिकों की रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेना का जवान कागज से रिटायर्ड होता है, सेवा से नहीं होता है। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे साथ अन्य और देश आजाद हुए, लेकिन भारत आज खड़ा है, बाकी का लोकतंत्र खतरे में हैं।
आज रविवार को भोपाल के 3ईएमई सेंटर में भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। जहां युद्ध कला और सांस्कृतिक धरोहरों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम सीएम डॉ मोहन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारा गौरव है। मध्यप्रदेश की धरती से कई वीर सपूत हुए। आज के कार्यक्रम में वीरता के कई रंग दिखाई दिए। जीत का कोई आधार बनता है वो भूतपूर्व सैनिक ही है। हमारी संस्कृति में आने जाने का क्रम है, लेकिन देश के हर व्यक्ति का जीवन आप धन्य बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत माता की रक्षा में सैनिक डटे रहते हैं। हमारे साथ अन्य और देश आजाद हुए, लेकिन भारत आज खड़ा है, बाकी का लोकतंत्र खतरे में हैं। वहीं सीएम डॉ यादव ने कहा कि सेना से कोई भी कागज से रिटायर्ड होता है, सेवा से नहीं होता। आपको बता दें कि पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं और वीरांगनाओं के सम्मान में पूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन किया गया है।
You Might Also Like
उद्योगों के विकास की सभी बाधाओं को किया जाएगा दूर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विन्ध्य में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन्हें गति देने...
21वीं सदी महिलाओं की सदी : राज्य मंत्री श्रीमती गौर
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि 21वीं सदी महिलाओं की...
सड़क और पुल निर्माण में नई तकनीकों के उपयोग पर दो दिवसीय सेमिनार सम्पन्न
भोपाल सड़क निर्माण में चुनौतियों, नई तकनीकों और ईपीसी अनुबंधों के प्रभाव को बेहतर ढंग से समझने के उद्देश्य से...
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा...