छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव पीछे, रमन सिंह ने बनाई बढ़त; जानें VIP सीटों का हाल

19Views

रायपुर

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी या फिर भाजपा का जीत का परचम लहराएगा। इस बात का फैसला आज होगा। छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों के नतीजे तीन दिसंबर यानी आज आएंगे। रिजल्ट के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सुबह 11.50 की स्थिति के अनुसार, शुरुआती रुझान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 38 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा ने 50 सीटों पर बढ़त बनाई है। अंबिकापुर विधानसभा से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पीछे चल रहे हैं। डिप्टी सीएम के सामने भाजपा के राजेश अग्रवाल चुनावी मैदान में हैं। 

वहीं, पाटन विधानसभा सीट से सीएम भूपेश बघेल पीछे हो गए हैं। पाटन सीट पर भाजपा ने बघेल के भतीजे विजय बघेल पर भरोसा जताया है। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आगे चल रहे हैं। राजनांदगांव सीट से कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरीश देवांगन को टिकट दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। दीपक बैज के सामने भाजपा के विनायक गोयल हैं। सक्ती विधानसभा सीट से छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास महंत पीछे चल रहे हैं। भाजपा ने यहां खिलावन साहू को टिकट दिया है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है, भूपेश बघेल की बातों पर भरोसा नहीं किया। प्रथम चरण के रुझान में ये स्पष्ट दिख रहा है। निश्चित रूप से भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है।

छत्तीसगढ़ में 1181 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला सात और 17 नवंबर को ईवीएम में बंद हुआ था। यहां दो चरण में चुनाव हुआ था। पहले चरण में सात नवंबर को 20 सीटों पर तो दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज मतों की गिनती के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा और साथ ही यह भी उजागर हो जाएगा कि छत्तीसगढ़ की जनता क्या चाहती है।

यहां देखें छत्तीगढ़ की 10 हाई प्रोफाइल वीआईपी सीटों की स्थिति

1. नारायणपुर सीट पर सात राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी केदार कश्यप 18401 वोटों से आगे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप 13785 वोटों से पीछे हैं। भाजपा ने 4616 वोटों से बढ़ बना रखी है।

2. कोंडागांव सीट पर तीसरे राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी लता उसेंडी 12261 वोटों और कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल मरकाम 12187 वोटों से पीछे हैं। भाजपा 74 वोटों से बढ़त बनाए हुए है। 

3. केशकाल सीट पर चार राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम 14857 वोटों से आगे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम 12137 वोटों से पीछे हैं। भाजपा 2720 वोटों से बढ़त बनाए हुए है। 

4. दंतेवाड़ा सीट से बीजेपी प्रत्याशी चेतराम अरामी 6540 वोटों आगे और कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र महेंद्र कर्मा 4244 वोटों पर पीछे चल कर रहे हैं। भाजपा 2296 वोटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

5. अंतागढ़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी विक्रम उसेंडी 17834 वोटों आगे और कांग्रेस प्रत्याशी रुप सिंह पोटाई 6765 वोटों पर पीछे चल रहे हैं। भाजपा 11069 वोटों पर बढ़ बनाए हुए है। 

 

6. कोंटा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सोयम मुका 922 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा 3545 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं वहीं सीपीआई प्रत्याशी मनीष कुंजम 4531 वोटों के साथ आगे हैं। सीपीआई 986 वोटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

7. चित्रकोट सीट पर पांच राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी विनायक गोयल 18872 वोटों पर आगे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज 17347 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं। भाजपा ने 1525 वोटों के साथ बढ़ बना रखी है। 

8. बीजापुर सीट पर पांच राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी महेश गागड़ा 7148 वोटों पर पीछे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी 9382 वोटों पर आगे चल रहे हैं। कांग्रेस 2234 वोटों के साथ बढ़ बनाए हुए है।

9. राजनांदगांव सीट पर तीसरे राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी रमन सिंह 19379 वोटों के साथ आगे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन 10885 वोटों के साथ पीछे हैं। भाजपा 8494 वोटों के साथ बढ़ बनाए हुए हैं।  

10. कवर्धा सीट पर चार राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा 27691 वोटों के साथ आगे हैं तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर 19479 वोटों के साथ पीछे हैं। भाजपा 8212 वोटों के साथ बढ़ बनाए हुए है।  

 

रुझानों में लगातार आंकड़े बदल रहे 
छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर चल रही है। पल-पल रुझानों में आंकड़े बदल रहे हैं। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा बहुमत का आंकड़ा छू लेती है। उधर, पाटन सीट से चाचा भूपेश बघेल की भतीजे विजय से कांटे की टक्कर चल रही है। 
 

यहां पहली बार महिलाओं को सौंपा गया है मतगणना का काम
कांकेर भानुप्रतापुर अंतागढ़ के 36 उम्मीदवारों का तकदीर का फैसला आज होगा। पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह आठ बजे से होगी मतगणना। जिले में पहली बार महिलाओं को सौंपा गया है मतगणना का काम। अल्फाबेट के आधार पर महिला कर्मचारियों को ड्रेस कोड  दिया गया है। तीनों विधानसभाओं की मतगणना 14 राउंड में होगी और लैंगिक समानता पर फोकस है।

 

admin
the authoradmin