झारखंड में ‘मुख्यमंत्री मैया सम्मान’ योजना चुनावी छलावा है, भाजपा का सोरेन सरकार पर वार

रांची.
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड सरकार की हाल ही में शुरू की गई मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना को राज्य की महिलाओं के साथ विधानसभा चुनाव से पहले किया गया छलावा करार दिया। मुंडा ने कहा कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र में इस योजना का वादा किया था और अगर वह इसके प्रति ईमानदार हैं तो उसे पूरे कार्यकाल की राशि एक ही किस्त में देनी चाहिए।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मुंडा ने कहा कि सरकार को एक किस्त में 60,000 रुपये भेजने चाहिए नहीं तो भाजपा अपने वादे से पीछे हटने के लिए राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार दिसंबर 2019 में बनी थी और अगर सरकार ईमानदार है, तो उसे माताओं और बहनों से किए गए वादे के अनुसार जनवरी 2020 से अब तक की देय राशि का एक किस्त में भुगतान करना चाहिए और उनके बैंक खातों में 60,000 रुपये जमा कराने चाहिए। मुंडा ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही झारखंड सरकार ने यह योजना क्यों शुरू की?’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा साफ नहीं है और जुलाई-अगस्त में शुरू की गई योजना का उद्देश्य विधानसभा चुनावों में सियासी फायदा हासिल करना है।
'एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है झामुमो सरकार'
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादों में से एक भी वादे को पूरा नहीं किया, चाहे वह युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देना हो या किसानों से फसल खरीदना हो। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर मुंडा ने कहा कि उनके अनुभव से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी कार्यकर्ता इस घटनाक्रम से उत्साहित हैं।
You Might Also Like
तेजस्वी यादव का नीतीश पर बड़ा वार, कहा- ‘चिट मिनिस्टर’
पटना बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' में भाषा की सारी सीमाएं टूट गईं। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की...
बिहार चुनाव से पहले NDA में दरार! चिराग पासवान की नई मांग से बिगड़े समीकरण
पटना बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही NDA के भीतर सीट बंटवारे पर खींचतान तेज हो गई है।...
CM हेमंत का बिहार दौरा: राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में देंगे साथ, करेंगे जनसभा को संबोधित
रांची 17 अगस्त से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में वोट अधिकार यात्रा की शुरूआत की थी। कल राहुल...
झारखंड में खुलने वाला 2200-बेड का किडनी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मिलेगा सभी आधुनिक इलाज
रांची झारखंड के रांची में 2200 बेड का विश्व-स्तरीय किडनी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा। स्वास्थ्य, आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री...