मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जन आभार यात्रा में जगह-जगह हुआ बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत-अभिनंदन

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सागर में नगर आगमन पर जन आभार यात्रा में जनता ने बुंदेली परंपरा अनुसार भव्य स्वागत, अभिनंदन किया। बुंदेली लोक नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। साथ में आतिशबाजी भी की गई। जन आभार यात्रा के डेढ़ किलोमीटर के मार्ग पर लगातार पुष्प वर्षा की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जन आभार यात्रा सागर पुलिस लाइन गेट से प्रारंभ होकर विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए एम.एल.बी. स्कूल तिराहा पहुंची, जहां से मुख्यमंत्री डा. यादव पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पहुंचे।
जन आभार यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मुख्यमंत्री डा. यादव का बुंदेली परम्परा और संस्कृति के अनुरूप भव्य स्वागत किया गया। सीएम राइज स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने उन्हें लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने पर आभार व्यक्त किया। वहीं जैन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठन ने खुले में मांस और अंडा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. मोहन यादव जन आभार यात्रा में खुले वाहन में सवार थे। आभार यात्रा में उनके साथ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक गोपाल भार्गव,विधायक शैलेंद्र जैन, गौरव सिरोठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।
जन आभार यात्रा की झलकियां
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपहार में मिली तलवार का प्रदर्शन कर सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पीतल के मुगदर को घुमाकर जय राम का नारा लगाया। गायत्री परिवार के द्वारा पूरी विधि विधान एवं मंत्रोच्चरण के साथ मुख्यमंत्री का सम्मान, स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के अभूतपूर्व स्वागत में भारी जन सैलाब उमड़ा। मुस्लिम समाज, जैन समुदाय, ईसाई समाज, गायत्री परिवार सहित समस्त धर्मो के धर्मगुरुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
You Might Also Like
नागौद सब-स्टेशन में अब डबल एक्स्ट्रा हाईटेंशन सप्लाई की सुविधा
नागौद सब-स्टेशन में अब डबल एक्स्ट्रा हाईटेंशन सप्लाई की सुविधा सतना और देवेंद्रनगर दोनों से रहेगी विद्युत आपूर्ति सतना जिले...
उटर रिंग रोड का रास्ता साफ होता जा रहा, 750 करोड़ की मुआवजा राशि किसानों को मिलनी तय
इंदौर इंदौर के पश्चिमी आउटर रिंग रोड (western ring road) का रास्ता साफ होता जा रहा है। प्रभावितों को 750...
भोपाल में सरकारी स्कूलों में 3.50 लाख शिक्षकों में से मात्र 10 हजार ने ही ऑनलाइन हाजिरी लगाई
भोपाल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1 जुलाई से...
शहबाज ने कबूला, भारत नहीं मानेगा, पाकिस्तान को जल भंडारण क्षमता बढ़ानी होगी
इस्लामाबाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार पानी के भंडारण के तरीके को मजबूत...