भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस 2025 के अवसर पर किसी भी संकट की घड़ी में मानवता की सेवा में तत्पर स्वयंसेवकों को सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि विश्व बंधुत्व और मानव कल्याण की भावना से कार्य करने वाले ये स्वयंसेवक समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के स्वयंसेवक विपरीत परिस्थितियों में भी मानव जीवन की रक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। संकट में फंसे नागरिकों को राहत पहुंचाना , जीवन रक्षक सहायता देना और सामाजिक समरसता बनाए रखना इनका परम कर्तव्य है। ऐसे सेवाभावी लोग मानवता के सच्चे प्रहरी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समाज सेवा के कार्यों में आगे आएं और जरूरतमंदों की सहायता करें।
विश्व रेडक्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है, जो रेडक्रॉस के संस्थापक श्री हेनरी ड्यूनेंट की जयंती का प्रतीक है। यह दिन मानव सेवा, करुणा और दया के मूल्यों को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है।
You Might Also Like
धीरेंद्र शास्त्री ने कुर्बानी प्रथा पर जताई आपत्ति, बकरीद पर होने वाली कुर्बानी को रोकने की मांग की
छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बकरा ईद के दौरान होने वाली बकरे की बलि पर...
इंदौर में अब जानवरों का भी होगा अंतिम संस्कार, नगर निगम ने हरियाणा की कंपनी से कॉन्ट्रेक्ट साइन किया
इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहर में घर के पालतू जानवरों को भी जहां-तहां दफनाना नहीं पड़ेगा. दरअसल, इंदौर नगर...
इंदौर से हनीमून पर शिलॉन्ग गए रघुवंशी दंपती का शनिवार को नौवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला
इंदौर इंदौर से हनीमून मनाने शिलॉन्ग गए इंदौर के रघुवंशी दंपती का शनिवार को नौवें दिन भी कोई सुराग नहीं...
प्रदेश के 9 फूड सेफ्टी अधिकारी के तबादले, देवेंद्र दुबे का जबलपुर तबादला, पंकज श्रीवास्तव संभालेंगे भोपाल का प्रभार
भोपाल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 9 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। भोपाल...