मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के जल क्षेत्र में छोड़े कछुए

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत दिवस भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य जीवों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान वन विहार राष्ट्रीय उद्यान से सटे भोज ताल के जल क्षेत्र में कुछ नन्हे कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कछुओं की प्रजातियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वन विहार के अन्य प्राणियों के रखरखाव और पर्यटन विकास के लिए किए गए प्रयासों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी एवं वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य प्राणियों के रखरखाव और देखभाल में संलग्न स्टॉफ उपस्थित था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैटरी चलित वाहन से वन विहार क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।
You Might Also Like
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला, कहा- देश में अभी भी ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे
बेगूसराय केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार सियासी हमला बोला है। उन्होंने सीजफायर...
दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश से मौसम बदल गया, जारी हुआ येलो अलर्ट
नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश से मौसम बदल...
कांग्रेस थरूर को शहीद बनने का मौका नहीं देना चाहती, बनाई खास रणनीति
नई दिल्ली कांग्रेस लोकसभा सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को लेकर ऊहापोह की स्थिति में है। पार्टी...
एलन मस्क के पिता एरोल मस्क भारत आएंगे, रामलला के करेंगे दर्शन
अयोध्या दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क भारत आएंगे।...