भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 5 वें सरसंघचालक श्रद्धेय स्व. के.एस. सुदर्शन की पुण्य-तिथि पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय के सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। स्व. सुदर्शन का जन्म 18 जून 1931 को रायपुर जिले में हुआ था। उन्होंने दूरसंचार विषय में इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की। वे अनेक विषयों एवं भाषाओं के जानकार तथा प्रखर वक्ता थे। उन्होंने पंजाब समस्या और असम के आंदोलन के संबंध में ठोस सुझाव दिये। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में उनके द्वारा किये गये नवाचारों ने शाखा संचालन को नया आयाम दिया। वैचारिक संगठन "प्रज्ञा प्रवाह" की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। ग्राम विकास, कृषि, गौ-पालन और ऊर्जा आदि क्षेत्र में देशज और परंपरागत अनुभवों और जानकारियों में उन्हें विशेष रूचि थी। किसी भी समस्या की गहराई तक जाकर उसके बारे में मूलगामी चिंतन कर उसका सही समाधान ढूंढ निकालना उनकी विशेषता थी। दिनांक 15 सितम्बर 2012 को रायपुर में उनका निधन हुआ।
You Might Also Like
ऑपरेशन सिंदूर के बीच हरियाणा सरकार ने शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली राशि की दोगुनी: सीएम सैनी
हरियाणा पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के बीच हरियाणा सरकार ने शहीद सैनिकों के आश्रितों...
एससी-एसटी वर्ग के लिए आरक्षण अनुसार पदोन्नति के पद सुरक्षित रहेंगे, पदोन्नति में आरक्षण के पुराने प्रावधान
भोपाल नौ साल बाद प्रदेश में मोहन सरकार पदोन्नति की व्यवस्था शुरू करने की मंशा के साथ नए नियम बनाने...
हाथकरघा एवं हस्तशिल्प के क्षेत्र में किये गए हैं उल्लेखनीय कार्य : राज्यमंत्री जायसवाल
भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश में हाथकरघा एवं हस्तशिल्प के...
पशुपालन से ही खेती लाभ का व्यवसाय बनेगा : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा जिले के होटल विजय विलास में आयोजित प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ...